फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कैप्टन कूल' माही के जन्मदिन पर पढ़िए उनकी लाइफ की अनटोल्ड स्टोरी...

Fri, 07 Jul 2017 02:55 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 9
ms dhoni and sakshi
कैप्टन कूल के नाम से मशहूर महेंद्र सिंह धोनी के जन्मदिन पर उनके फैंस के लिए माही की ये रियल लाइफ अनटोल्ड स्टोरी जानना जरूरी है।
विज्ञापन

2 of 9
ms dhoni
क्रिकेट की दुनिया में कई अवॉर्ड और ‌रिकॉर्ड अपने नाम करने वाले महेंद्र सिंह धोनी ने 2010 साक्षी रावत के साथ शादी कर सबको चौका दिया था। 
माही साक्षी के साथ 4 जुलाई को विवाह बंधन में बंधे।

 
विज्ञापन

3 of 9
ms dhoni and sakshi
साक्षी धोनी को शादी से पहले क्रिकेट में रुचि नहीं थी, लेकिन क्रिकेट की दुनिया के बेहतरीन खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी से शादी होने के बाद से साक्षी लगभग हर मैच में दिखाई देती हैं।

 

4 of 9
ms dhoni and sakshi
आइए जानते हैं कि कैसे बढ़ी भारत के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी की मुलाकात और शादी तक पहुंचने की कहानी। माही ने कोलकाता की साक्षी सिंह रावत के साथ देहरादून में शादी की। माही की तरह ही साक्षी भी मूल रूप से उत्तराखंड की हैं।

 
विज्ञापन

5 of 9
ms dhoni and sakshi
हालांकि महेंद्र सिंह धोनी झारखंड के रांची में पैदा हुए लेकिन उनका परिवार उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले से हैं। दोनों का उत्तराखंड से कनेक्‍शन होने के कारण साक्षी और धोनी को बचपन का दोस्त माना गया।

 
विज्ञापन

6 of 9
ms dhoni
धोनी के पिता पान सिंह एमईसीओएन (भारत सरकार का स्टील उत्पादन का कारखाना) में नौकरी की वजह से रांची जाकर बस गए। साक्षी और धोनी के पिता एमईसीओएन में साथी थे। बाद में साक्षी के पिता केनोई ग्रुप की बीनागुरी चाय कंपनी में कार्यकारी निदेशक बन गए।

 
विज्ञापन

7 of 9
धोनी - फोटो : SELF
साक्षी और महेंद्र सिंह धोनी रांची के डीएवी श्यामली स्कूल में पढते थे। बाद में साक्षी का परिवार देहरादून जाकर बस गया। साक्षी के दादाजी देहरादून में वन विभाग के सेवानिवृत अधिकारी थे। साक्षी की आगे की शिक्षा देहरादून के वेल्‍हम स्कूल में हुई और बाद में उन्होंने औरंगाबाद के इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट से डिग्री हासिल की।

 

8 of 9
धोनी फैमिली - फोटो : Instagram
साक्षी ने अपनी ट्रेनिंग कोलकाता के ताज बेंगाल होटल में पूरी की। जब भारतीय टीम पाकिस्तान के साथ इडन गार्डन में होने वाले मैच के लिए ताज में रुकी थी तब ताज बेंगाल होटल में 2008 को साक्षी और धोनी की फिर से मुलाकात हुई। युद्धजीत दत्ता साक्षी और धोनी के दोस्त थे और उन्होंने ही दोनों की मुलाकात करवाई।
विज्ञापन

9 of 9
एमएस धोनी
बाद में धोनी ने युद्धजीत से साक्षी का नंबर लिया और उन्हें मैसेज किया। पहले साक्षी को इस बात का विश्वास नहीं हुआ कि उन्हें धोनी ने मैसेज किया है। और इस तरह साक्षी और धोनी के प्यार की शुरुआत हुई जो 2010 में शादी के रूप में सबके सामने आई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें