फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाशिवरात्रि 2020 : हरिद्वार में लाखों कांवड़ियों ने डाला डेरा, गंगा पार दिखाई दे रहे केवल कांवड़िए

Wed, 19 Feb 2020 09:02 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार

सार

  • अपर रोड के कांवड़ बाजार से पैदल गुजरना भी मुश्किल
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
महाशिवरात्रि कल शुक्रवार को है। ऐसे में जल लेने के लिए लाखों कांवड़ियों ने धर्मनगरी में डेरा डाल लिया है। हालत यह है कि गंगा पार केवल कांवड़िए दिखाई दे रहे हैं। अपर रोड के कांवड़ बाजार से पैदल गुजरना भी मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
कांवड़ियों का आवागमन लगातार जारी है। हरिद्वार में पड़ोसी जिलों से बहुत बड़ी संख्या में कांवड़िए पहुंचे हैं। कंधे पर कांवड़ रखे पैदल कांवड़ियों के साथ ही वाहनों पर जल लेने पहुंचे कांवड़िए भी खूब देखने को मिल रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
भूपतवाला से लेकर शिव मूर्ति तक के तमाम बाजारों में कांवड़ियों का मेला भरा हुआ है। पंतद्वीप और रोडी बेलवाला में भी केवल कांवड़िए ही दिख रहे हैं। 

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
अपर रोड की ही तरह भीमगोडा और भूपतवाला क्षेत्रों में भी पैदल चलना बेहद मुश्किल भरा साबित हो रहा है। हरिद्वार-श्यामपुर, हरिद्वार-लक्सर और हरिद्वार-रुड़की मार्ग पर भी कांवड़ियों की कांवड़ियों का तांता लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार को सुभाष घाट और मालवीय द्वीप पर भी दिनभर भारी भीड़ बनी रही। शिव सेतु और शताब्दी सेतु से कांवड़ियों की आवाजाही दिन रात चल रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें