देहरादून में मौजूद गुफा में अश्वत्थामा की इच्छा पूरी करने के लिए भगवान शिव प्रकट हुए थे। तस्वीरों में देखिए अद्भुत गुफा में स्थित यह मंदिर...
विज्ञापन
2 of 5
tapkeshwar temple
टपकेश्वर मंदिर देहरादून शहर से करीब साढ़े पांच किलोमीटर दूर गढ़ी कैंट छावनी क्षेत्र में तमसा नदी के तट पर स्थित है। जहां अश्वत्थामा ने मंदिर की गुफा में छह माह एक पांव पर खड़े होकर शिव की तपस्या की और जब भगवान प्रकट हुए तो उनसे दूध मांगा।
विज्ञापन
3 of 5
tapkeshwar temple
भगवान शिव ने शिवलिंग के ऊपर स्थित चट्टान में गाय के स्तन बना दिए और दूध की धार बहने लगी। तब भगवान शिव का नाम दूधेश्वर था।
4 of 5
tapkeshwar temple
कलियुग में दूध की धार जल में बदल गई जो आज भी गुफा में मौजूद शिवलिंग पर गिर रही है। जिस वजह से मंदिर का नाम टपकेश्वर पड़ गया। पूर्णिमा के दिन महादेव का दूधेश्वर के रूप में श्रृंगार किया जाता है। क्योंकि इसी दिन अश्वत्थामा को महादेव ने दर्शन दिए थे।
कहा जाता है कि भगवान शिव यहां साक्षात रूप से प्रकट हुए। टपकेश्वर महादेव भक्तों की मनोकामना को पूरी करते हैं। इस मंदिर में देश-विदेश से श्रद्धालु आते हैं।