पिथौरागढ़ के कालापानी से निकलने वाली महाकाली तापमान में भारी गिरावट के कारण जम गई है। कालापानी से लेकर गर्ब्यांग तक 22 किलोमीटर के दायरे में नदी का प्रवाह नजर नहीं आ रहा है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
mahakali river
गर्ब्यांग से आगे महाकाली पतली धार के रूप में बह रही है। कालापानी में तापमान शून्य से 15 डिग्री नीचे चला गया है। पिछले साल भी जनवरी में महाकाली ठीक इसी तरह जम गई थी।
विज्ञापन
3 of 6
mahakali river
उच्च हिमालयी क्षेत्र में हुए हिमपात के बाद तापमान में और ज्यादा गिरावट आ गई है। आईटीबीपी सातवीं वाहिनी के मौसम विभाग के अनुसार तापमान में भारी गिरावट के कारण महाकाली का प्रवाह 22 किलोमीटर के दायरे में थम गया है। तापमान बढ़ने तक नदी की स्थिति ऐसी ही बनी रहेगी।
4 of 6
mahakali river
कालापानी के पास से बहने के बाद महाकाली नेपाल से सीमा बनाती है। अब आईटीबीपी ने इस क्षेत्र में ज्यादा चौकसी बढ़ा दी है। आईटीबीपी के सेनानी महेंद्र प्रताप ने बताया मौसम की बदली परिस्थिति को देखते हुए कालापानी से लेकर गर्ब्यांग तक इन दिनों अतिरिक्त चौकसी की जा रही है।
विज्ञापन
5 of 6
mahakali river
कालापानी स्थित काली का मंदिर पूरी तरह बर्फ से ढक गया है। मंदिर के पास बनाया गया जलकुंड नजर नहीं आ रहा है। कालापानी कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग का मुख्य पड़ाव भी है। यहां रुकने के बाद यात्री अगले दिन लिपुलेख दर्रा पार कर तिब्बत में प्रवेश करते हैं।
कैलाश मानसरोवर यात्रा की समाप्ति के दौरान सितंबर से ही इस इलाके में हिमपात होने लगता है। गुंजी, कुटी, नाभीढांग, छियालेख में भी इस समय भारी हिमपात हुआ है। क्षेत्र में इस समय सिर्फ सुरक्षा बलों के जवान ही रहते हैं।