फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाशिवरात्रि 2019: दूर कीजिए असमंजस, यहां देखिए पूजा का सही शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

Sat, 02 Mar 2019 01:26 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 6
Maha Shivratri
आगामी 4 फरवरी को भोले का पर्व महाशिवरात्रि मनाया जाएगा। पंडित रमेश सेमवाल के मुताबिक इस बार की महाशिवरात्रि सोमवार के दिन पड़ने से और भी खास है। प्रयागराज में चल रहे कुंभ में भी इसी दिन आखिरी शाही स्नान होगा। 
 
विज्ञापन

2 of 6
tapkeshwar temple - फोटो : rajeev gupta/ amarujala
पंडित रमेश सेमवाल ने बताया कि मान्यता है कि महाशिवरात्रि के दिन ही भगवान शिवजी शिवलिंग के रूप में प्रकट हुए थे। इसलिए महाशिवरात्रि पर शिवलिंग की खास पूजा की जाती है।
विज्ञापन

3 of 6
Tapkeshwar Temple - फोटो : amar ujala
वहीं एक और मान्यता के अनुसार महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की शादी हुई थी। इस लिए यह पर्व मनाया जाता है।

4 of 6
टपकेश्वर मंदिर - फोटो : amar ujala
महाशिवरात्रि का शुभ मुहूर्त:
शुभ मुहूर्त शुरु - 4 मार्च 2019 शाम 04:28 
शुभ मुहूर्त समाप्त - 5 मार्च 2019 सुबह 07:07
 
विज्ञापन

5 of 6
टपकेश्वर मंदिर
पंडित रमेश सेमवाल ने बताया कि महाशिवरात्रि के दिन भोलेनाथ की पूजा करते समय इन चीजों को जरूर शामिल करना चाहिए। शिवलिंग के अभिषेक के लिए शहद मिला हुआ दूध या पानी। अभिषेक के बाद शिवलिंग पर सिंदूर लगाएं। धूप और दीपक जलाएं। बेल और पान के पत्ते चढ़ाएं। अनाज और फल चढ़ाएं। इसके बाद ‘ओम नम: शिवाय' का जाप करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
टपकेश्वर मंदिर - फोटो : amar ujala
महाशिवरात्रि के पर्व पर व्रत रखने वालें भक्तों को इन बातों का भी ध्यान रखना जरूरी। ब्रह्म मुहूर्त में नहाकर भगवान शिव की पूजा करें। दिन में फलाहार, चाय, पानी आदि लें। शाम को भगवान शिव की पूजा करें। रात को सेंधा नमक के साथ बना व्रत का खाना खाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें