राजधानी देहरादून में मद्रासी कॉलोनी के श्रद्घालुओं ने शोभायात्रा का आयोजन किया। इस दौरान काली माता की पूजा गई की गई, जिसके बाद कुछ श्रद्घालुओं ने जीभ तो कुछ ने मुंह से त्रिशूल आर-पार कर दिया। बताया गया कि मन्नत पूरी होने के बाद श्रद्घालु को इस तरह त्रिशूल मुंह के आर-पार करना होता है और यात्रा पूरी करनी होती है। यात्रा में कई पुरुष और महिलाओं ने त्रिशूल मुंह पर लगाया था। यात्रा के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। कॉलोनी के प्रधान मनागर ने विधिवत रूप में यात्रा की शुरुआत कराई।