मां डाट काली सिद्धपीठ के 215वें वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में शिवाजी धर्मशाला से नगर परिक्रमा शोभायात्रा निकाली गई। परिक्रमा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे। रिमझिम बारिश के दौरान जगह-जगह नगर परिक्रमा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। 20 जुलाई को डाट काली मंदिर में भव्य जागरण का आयोजन किया जाएगा।