इस बार रक्षाबंधन पर पड़ने वाला चंद्रग्रहण इन राशियों के लिए बिल्कुल भी शुभ नहीं होगा। इसलिए इस समय पर भूलकर भी ये काम न करें।
विज्ञापन
2 of 7
रक्षाबंधन पर सजे मोहाली के बाजार।
- फोटो : अमर उजाला
सूर्य और चंद्र ग्रहण के पर्व पर पड़ने से मनुष्य जीवन पूरी तरह प्रभावित होता है। इस बार पूर्णिमा के दिन पड़ रहा चंद्रग्रहण आधी रात के समय पूरे देश में दिखाई पड़ेगा। कमोबेश सभी राशियों पर इस ग्रहण का प्रभाव पड़ने वाला है। लेकिन कुछ राशियों पर इसका खासा असर रहेगा।
विज्ञापन
3 of 7
राशिचक्र
भारतीय प्राच्य विद्या सोसायटी के अध्यक्ष ज्योतिषाचार्य डा. प्रतीक मिश्रपुरी के अनुसार सात अगस्त की रात को पड़ने वाला चंद्रग्रहण इसलिए भी अधिक प्रभावशाली है, चूंकि भारत में सभी जगह चंद्रोदय हो चुका होगा।
4 of 7
राशिचक्र
यह ग्रहण रात्रि 10:52 बजे से 12:48 बजे तक कहीं न कहीं बना रहेगा। चंदग्रहण की अवधि 1:55 मिनट रहेगी। इस कारण ग्रहण का सूतक सात अगस्त को रक्षाबंधन के दिन दोपहर 1:53 बजे से शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
5 of 7
राशिचक्र
शास्त्रीय मान्यताओं के अनुसार सूतक काल में मांगलिक कार्य नहीं करने चाहिए। यही वजह है कि रक्षा बंधन का श्रावणी उपकर्म पहले ही पंचमी के दिन हो चुका है। सूतक काल में रक्षाबंधन भी शास्त्र में वर्जित है। चूडामणि चंद्रग्रहण का सूतक लगने से पहले ही राखी बांध देनी चाहिए।
विज्ञापन
6 of 7
zodiac
- फोटो : zodiac
डा. प्रतीक मिश्रपुरी ने बताया कि मेष, वृष, कर्क, सिंह, कन्या, धनु, मकर तथा कुंभ राशियों के लिए चंद्रग्रहण शुभ नहीं रहेगा। इसके विपरीत मिथुन, तुला, वृश्चिक और मीन राशियों के लिए यह ग्रहण बेहद लाभप्रद हैं।
कश्मीर, मेघालय, नागालैंड, मध्यप्रदेश, भूटान, चीन, पाकिस्तान एवं काबुल में ग्रहण से प्राकृतिक आपदाएं आएंगी। ग्रहण से कई जगह भौगोलिक परिवर्तन भी संभव है।