फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LPG सिलेंडर से गैस चोरी का नया तरीका, पढ़ लेंगे तो खरीदने से पहले सौ बार सोचेंगे

Sun, 29 Apr 2018 04:50 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
gas subsidy
अगर आप भी सिलेंडर घर पर मंगवाते हैं तो सावधान हो जाइए। आपको नुकसान झेलना पड़ सकता है।
विज्ञापन

2 of 5
gas subsidy
घटतौली रोकने के लिए तेल कंपनियों ने होलोग्राम लगी टेंपर एविडेंट सील का प्रयोग करना शुरू कर दिया है। लेकिन इसके बाद भी शहर में यह धंधा जोरो पर चल रहा है। तेल कंपनियां घटतौली रोकने के लिए सिलेंडरों में प्लास्टिक की सील लगाकर भेज रही हैं, लेकिन घरों तक पहुंचते-पहुंचते सिलेंडरों से प्लास्टिक सील गायब मिल रही है।
विज्ञापन

3 of 5
देहरादून शहर में आए दिन रसोई गैस सिलेंडर में घटतौली की शिकायतें मिलती रहती हैं। कई जगह तो छापेमारी कर सिलेंडर जब्त भी किए गए हैं। लेकिन फिर भी घटतौली माफिया पर कोई असर नहीं पड़ रहा है।  जानकारी के मुताबिक, सिलेंडरों में आधे से लेकर दो किलो तक गैस कम दी जाती है।
 

4 of 5
gas connection
मामूली भार अंतर के कारण अधिकतर उपभोक्ताओं को घटतौली का पता नहीं चल पाता। धंधे बाज सिलेंडर में लगी टेंपर एविडेंट सील में पहले पेचकश से छोटा से छेद करते है फिर उसे पेचकश के माध्यम से सिलेंडर के ढक्कन में लगे लोहे के तार को थोड़ा पुश करते है जिसके बाद सील आसानी से उपर उठ जाती और गैस चोरी हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डेमो
हालांकि, तेल कंपनियों ने प्रत्येक गैस सिलेंडर में प्लास्टिक की सील लगाना अनिवार्य किया है। लेकिन इसका कोई असर नहीं हो रहा है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि, उपभोक्ताओं के घरों में पहुंचने पर प्लास्टिक की सील सिलेंडरों से निकलने की सूचना है। घटतौली एजेंसी या सर्विस मैन के स्तर पर हो सकती है। शिकायत आने पर इस पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें