फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यार खोने के डर से रातभर फूट-फूट कर रोया कृष्णा...सुबह दर्दनाक तरीके से कर दिया प्रेम कहानी का अंत

Thu, 20 Dec 2018 12:21 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
kashish/krishna
प्रेमिका की हत्या कर मौत को गले लगाने से एक रात पहले कृष्णा मल्होत्रा ने खूब आंसू बहाए थे, क्योंकि कृष्णा को पहला प्यार खोने का डर सता रहा था। उसे समझाने की खूब कोशिश हुई, लेकिन कृष्णा कुछ सुनने को तैयार नहीं था। मंगलवार तीसरे पहर वह प्रेमिका को सामान्य अंदाज में लेकर फ्लैट पर पहुंचा था। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
kashish/krishna
आखिर उनके बीच ऐसा क्या हुआ कि कृष्णा को मेरी नहीं तो किसी की नहीं की तर्ज पर हत्या और खुदकुशी का कदम उठाना पड़ा। पुलिस मान रही है कि घटना पूरी तरह अप्रत्याशित है। घटना का असली सच तो कृष्णा मल्होत्रा और कशिश मान के साथ ही चला गया, लेकिन घटनास्थल और परिजनों से हुई बातचीत के आधार पर पुलिस ने जो थ्योरी तैयार की है, उसमें कशिश मान का पक्ष कम और कृष्णा मल्होत्रा के इश्क का जुनून ज्यादा हावी नजर आ रहा है। 
विज्ञापन

3 of 6
kashish/krishna
उनकी प्रेम-कहानी दोनों परिवारों से छिपी नहीं थी। उनके बीच सब कुछ सामान्य था। दोनों एक दूसरे पर जान लुटाने को आतुर थे, मगर एक सप्ताह के घटनाक्रम ने उनके बीच के विश्वास की डोर को कमजोर बना दिया। पुलिस के मुताबिक कृष्णा अपने दिल की बात अपने जीजा परमवीर से करता था। शुरुआती दौर में जीजा ने उसकी बात को गंभीरता से नहीं लिया। 

4 of 6
kashish/krishna
बताया गया कि कशिश की कथित बेवफाई को लेकर सोमवार रात कृष्णा मल्होत्रा जी भरकर रोया था। राजपुर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार के मुताबिक जीजा ने उसे समझाने की कोशिश की थी। यहां तक कह डाला था कि कशिश नहीं तो और सही, लेकिन कृष्णा रोता रहा... वह कशिश को किसी भी कीमत पर छोड़ने को तैयार नहीं था। 
विज्ञापन

5 of 6
kashish/krishna
देर रात जीजा ने उसे कसमें वायदे देकर शांत करा दिया था। फिर अगले दिन मंगलवार सुबह उठने के बाद कृष्णा ने अपना दर्द किसी से साझा नहीं किया। दोपहर को जीजा से मिलकर वह बिना बताए निकल गया। शाम चार बजे के करीब प्रेमिका को लेकर जीजा के फ्लैट पर आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
kashish/krishna
सीसीटीवी फुटेज में दोनों सामान्य तरीके से बातचीत करते हुए जाते हुए दिख रहे हैं। पुलिस की माने तो फ्लैट पर बातचीत के दौरान दोनों के बीच ऐसा कुछ हुआ कि कृष्णा की बेकाबू हो गया और पूरा घटनाक्रम होता चला गया। पुलिस मान रही है कि घटना सुनियोजित नहीं थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें