फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिस्ट्री बनी कशिश-कृष्णा की 'खूनी' लव स्टोरी, दोनों की वाह्टसएप चैट पढ़कर हैरानी में पड़ी पुलिस

Tue, 25 Dec 2018 08:51 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
kashish/krishna
बेवफाई के शक में अपनी प्रेमिका की हत्या कर खुद अपनी जान लेने वाले कृष्णा और कशिश की लव स्टोरी और फिर मर्डर अब पुलिस के सामने मिस्ट्री बन गई है। पुलिस ने जब मौत का राज खोलने के लिए दोनों के फोन पर व्हाट्सएप चैट पढ़ी तो वे हैरान रह गए। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
kashish/krishna
दरअसल पुलिस दोनों के मोबाइल से कृष्णा की खुदखुशी और प्रेमिका की हत्या का राज खोजने की तैयारी कर रही थी। लेकिन जाखन स्थित इनफिनिटी एन्क्लेव में प्रेमिका कशिश मान की हत्या कर कृष्णा मल्होत्रा के खुदकुशी के मामले में पुलिस को दोनों के मोबाइल से कुछ खास नहीं मिल सका है। 
विज्ञापन

3 of 6
kashish/krishna
उधर राजपुर थाने की विवेचक आरती ने कशिश मान के परिजनों से पूरे घटनाक्रम पर बातचीत की और उनके बयान दर्ज किए। राजपुर थाना क्षेत्र के इनफिनिटी एन्क्लेव के एक फ्लैट में 18 दिसंबर की रात कृष्णा मल्होत्रा और उसकी प्रेमिका कशिश मान का शव मिला था। 

4 of 6
kashish/krishna
युवक कृष्णा फांसी पर लटका हुआ था, जबकि कशिश का शव बिस्तर पर पड़ा था। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद दावा किया कि कशिश की हत्या करने के बाद कृष्णा ने आत्महत्या की है। पुलिस ने कमरे से उनके तीन मोबाइल भी कब्जे में लिए थे। 
विज्ञापन

5 of 6
kashish/krishna
हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कशिश मान की मौत की वजह साफ न होने के कारण विसरा जांच लिए भेजा गया है। अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने कृष्णा और कशिश के मोबाइल को ऑन कर व्हाट्सएप के मैसेज का अवलोकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
kashish/krishna
राजपुर एसओ अरविंद कुमार का कहना है कि मोबाइल में ऐसा कुछ नहीं मिला, जिससे उनके बीच की कड़वाहट का अंदाजा लग सके। विवेचक आरती ने कशिश मान के परिजनों के बयान दर्ज किए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें