महाशिवरात्रि पर भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए उनका यह पसंदीदा फूल चढ़ाएं। साथ ही इस तरह से उनकी आराधना करें। भगवान शिव का पसंदीदा पुष्प नील कमल माना जाता है। अन्य फूलों में कनेर, आक, धतूरा, अपराजिता, चमेली, नाग केसर, गूलर आदि के फूल चढ़ाए जा सकते हैं। बेल पत्र भी भगवान शिव को बेहद प्रिय हैं। इसका चिकना भाग शिविंलग से स्पर्श करना चाहिए। कदंब, केवड़ा को वर्जित माना जाता है। इसलिए इनक प्रयोग नहीं करना चाहिए। महाशिवरात्रि के दिन काले तिलों सहित स्नान करके व व्रत रख कर रात्रि में भगवान शिव की विधिवत आराधना करना कल्याणकारी माना जाता है।  दूसरे दिन  मिष्ठान्नादि सहित ब्राह्मणों और शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को भोजन देने के बाद ही स्वयं भोजन करना चाहिए।