फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरों में देखिए, पिंजरे में कैद 'दहशत' का हाल

Wed, 30 Sep 2015 03:50 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 4
उत्तराखंड के पौड़ी में कंडोलिया के समीप महिला को मारने वाला गुलदार आखिरकार पिंजरे में फंस ही गया। इससे पिछले नौ दिनों से दहशत में रह रहे लोगों को राहत मिली। वन विभाग ने इस नर गुलदार को नैनीताल स्थित रेस्क्यू सेंटर में भेज दिया है।
विज्ञापन

तस्वीरों में देखिए, पिंजरे में कैद 'दहशत' का हाल

2 of 4
उल्लेखनीय है कि 21 सितंबर की रात कंडोलिया के समीप टेका मार्ग पर गुलदार ने च्वींचा गांव निवासी लक्ष्मी देवी को मार डाला था। 22 सितंबर को लक्ष्मी देवी का अधखाया शव कंडोलिया से तीन सौ मीटर दूर टेका रोड पर सड़क से बीस मीटर ऊपर पड़ा हुआ मिला।
विज्ञापन

तस्वीरों में देखिए, पिंजरे में कैद 'दहशत' का हाल

3 of 4
घटना के नौ दिन बाद मंगलवार को सुबह करीब चार बजे यह गुलदार आयुक्त आवास के समीप लगाए गए पिंजरे में फंस गया। फंसने के कुछ घंटे के बाद वन विभाग के अधिकारी गुलदार को नागदेव रेंज मुख्यालय ले आए। करीब आठ साल के इस नर गुलदार के पिंजरे में कैद होने की सूचना मिलते ही नागदेव रेंज में उसे देखने लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन

तस्वीरों में देखिए, पिंजरे में कैद 'दहशत' का हाल

4 of 4
वन विभाग ने पिंजरे में कैद गुलदार को त्रिपाल ओर घास-फूस से ढक दिया था। गढ़वाल वन प्रभाग के डीएफओ रमेश चंद्र और पौड़ी रेंज के रेंजर केसी थपलियाल ने बताया कि पिंजरे में फंसने के बाद गुलदार ने अपने सिर पर काफी चोट की हुई है। गुलदार को नैनीताल के रानीबाग रेस्क्यूं सेंटर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें