फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरों में देखिए, घर में घुसे बदमाशों ने कैसे मचाया तांडव

Sat, 13 Feb 2016 01:08 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 8
देहरादून में लूट के इरादे से घर में घुसे बदमाश ने विरोध करने पर बुजुर्ग कारोबारी का तमंचे की बट मारकर सिर फोड़ दिया। बदमाश ने व्यापारी पर गोली भी चलाई, लेकिन वह बाल बाल बच गए और गोली दीवार में जा लगी। हमला करने के बाद बदमाश अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गया। व्यापारी को गंभीर हालत में सिनर्जी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Trending Videos
विज्ञापन

तस्वीरों में देखिए, घर में घुसे बदमाशों ने कैसे मचाया तांडव

2 of 8
दून के केशव रोड निवासी कारोबारी सरदार महेंद्र सिंह मठारु (78) पत्नी जसवंत कौर के साथ बृहस्पतिवार रात पौने आठ बजे के करीब अपनी कोठी में थे। वह पहली मंजिल पर पूजा करने के लिए गए, जबकि उनकी पत्नी नीचे रही। इसी दौरान वहां पहले से मौजूद बदमाश ने उन्हें आतंकित कर कब्जे में करने का प्रयास किया। लेकिन मठारु बदमाश से भिड़ गए।
विज्ञापन

तस्वीरों में देखिए, घर में घुसे बदमाशों ने कैसे मचाया तांडव

3 of 8
इसी दौरान बदमाश ने तमंचे की बट (या किसी दूसरे हथियार) से उनके सिर पर कई प्रहार कर दिए। सिर फटने के साथ उनकी एक आंख के हिस्से में घाव बन गया। बदमाश ने उन पर फायर भी किया। गनीमत रही कि गोली उनके बराबर से निकलकर दीवार में जा लगी। गोली की आवाज सुनकर उनकी पत्नी जसवंत कौर बाहर आईं। पति को लहूलुहान देखकर वह घबरा गईं। इसी दौरान हमलावर फरार हो गया।

तस्वीरों में देखिए, घर में घुसे बदमाशों ने कैसे मचाया तांडव

4 of 8
आवाज सुनकर पड़ोसी एडवोकेट सतीश आदि आ गए। मठारु को निजी वाहन से दून अस्पताल भेजने के साथ ही 100 नंबर पर घटना की जानकारी दी गई। सीओ सिटी मनोज कत्याल, कोतवाल एसएस बिष्ट, एसओ बसंत विहार अबुल कलाम आदि मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बारीकी से घटनास्थल का अवलोकन करने के साथ कोठी की तलाशी कराई।
विज्ञापन

तस्वीरों में देखिए, घर में घुसे बदमाशों ने कैसे मचाया तांडव

5 of 8
पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा भी बरामद किया है। दीवार पर गोली लगने का निशान होने के साथ ऊपर से लेकर नीचे खून के छीटें बिखरे पड़े हैं।
विज्ञापन

तस्वीरों में देखिए, घर में घुसे बदमाशों ने कैसे मचाया तांडव

6 of 8
बुजुर्ग कारोबारी पर जानलेवा हमला करने वाले बदमाश के कोठी के किसी हिस्से में छिपे होने की आशंका से हड़कंप मच गया। घटना की खबर पर कुछ देर में ही लोगों का जमावड़ा हो गया था। इसी बीच पुलिस आई तो आशंका जताई कि हमलावर कोठी में ही छिपा है। पुलिस ने पूरे आवास की तलाशी ली। यहां तक की पेड़ तक को देखा गया, लेकिन वहां कोई नहीं मिला।
विज्ञापन

तस्वीरों में देखिए, घर में घुसे बदमाशों ने कैसे मचाया तांडव

7 of 8
सनसनीखेज वारदात से इलाके के लोग सन्न हैं। अधिवक्ता सतीश का कहना है कि दहशत के कारण यह दंपति शोर नहीं मचा सकी। इसका फायदा उठाते हुए बदमाश भाग गया। यदि शोर मच जाता तो बदमाश को भागने का मौका नहीं मिलता, क्योंकि यह सड़क बेहद व्यस्त है।
विज्ञापन

तस्वीरों में देखिए, घर में घुसे बदमाशों ने कैसे मचाया तांडव

8 of 8
एसपी सिटी अजय सिंह ने दून अस्पताल पहुंचकर घायल बुजुर्ग को उपचार दिलाया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल को सिनर्जी अस्पताल में भेज दिया गया। सीओ सिटी ने बताया कि यह दंपति घर में अकेले रहते हैं, जबकि उनका एक बेटा और बेटी बैंक में है, एक बेटी चिकित्सक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें