अमर उजाला
प्रदेश में मतदान की शुरूआत धीमी गति से हुई। पहले दो घंटे के भीतर प्रदेश में 23.78 प्रतिशत मतदान हुआ। नौ बजे के बाद मतदाता वोट डालने के लिए घरों से निकल कर बूथ पर पहुंचे। नौ से एक बजे तक मतदान प्रतिशत बढ़कर 41.27 हो गया। शाम पांच बजे तक प्रदेश में कुल 57.85 प्रतिशत ही वोट पड़े। जो शुक्रवार सुबह केवल 57.09 प्रतिशत में ही सिमट गए।