फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकतंत्र के महापर्व पर सौ साल पार बुजुर्गों ने डाला वोट, कोई गोद में आया तो किसी को कंधे पर पहुंचाया

Thu, 11 Apr 2019 07:51 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 8
अमर उजाला
लोकतंत्र के महापर्व पर उत्तराखंड के सौ साल पार बुजुर्ग वोटरों में गजब का उत्साह देखने को मिला। कोई अपने बच्चों को कंधे पर बूथ पर लेकर आया तो किसी ने कंधे पर उन्हें पहुंचाया। उत्तरकाशी के रनाडी गांव में वोट डालने 103 और 105 वर्ष की बुजुर्ग महिलाएं पहुंची।
विज्ञापन

2 of 8
ऊधम सिंह नगर पुलिस ने वोट डालने में असहाय की मदद की। स्पेशल ट्रबल पुलिस में नियुक्त आरक्षी गजेंद्र बिष्ट द्वारा निर्वाचन क्षेत्र बाजपुर (बेरिया) में असहाय वृद्ध महिला को वोट डालने के लिए गोद में उठाकर बूथ पर ले जाया गया। इनकी उम्र 100 साल से ज्यादा बताई जा रही है।
विज्ञापन

3 of 8
अमर उजाला
टिहरी की धनोल्टी विधानसभा क्षेत्र के जौनपुर विकास खण्ड के अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज बंगसील बूथ 51 में 100 वर्षीय वृद्ध महिला कम्मा देवी ने अपने मत का प्रयोग किया। स्थानीय लोगों का कहना है कि कम्पा देवी युवाओं के लिए प्ररेणा हैं।

4 of 8
अमर उजाला
सितारगंज में 80 वर्षीय रामकली बीमारी की हालत में पोती कि गोदी में वोट डालने पहुंची।
विज्ञापन

5 of 8
अमर उजाला
पिथौरागढ़ के गंगोलीहाट में 105 वर्षीय खीमुली देवी पत्नी रामसिंह अपने पुत्र साधू सिंह के साथ मतदान केंद्र पहुंची।
विज्ञापन

6 of 8
अमर उजाला
देवप्रयाग  के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष गया प्रसाद पंचभैया ने 101 साल की उम्र में वोट दिया।
विज्ञापन

7 of 8
अमर उजाला
पैर में काफी दिक्कत होने के बाद भी महेशी देवी वोट देने मतदान केंद्र पहुंचीं।
विज्ञापन

8 of 8
Lok sabha elections 2019, Lok sabha elections , vote, voting
रुद्रपुर के सुभाष कॉलोनी निवासी सवित्रि मंडल ( 120 उम्र) को वोट डालने के बूथ तक परिजन लेकर आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें