फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस पर बरसे राजनाथ सिंह, बोले-आतंकियों की लाशों को गिनने का काम हमारा नहीं, गिद्धों का है 

Mon, 01 Apr 2019 07:57 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
1 of 5
राजनाथ सिंह - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि आतंकियों की लाशों को गिनने का काम सेना और सरकार का नहीं बल्कि चील और गिद्धों का है। पुलवामा के जवाब में सेना ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों को मारा था और इससे पाकिस्तान के साथ ही भारत के कुछ राजनीतिक दलों को परेशानी हुई। उन्होंने गरीबों को सालाना 72 हजार देने की कांग्रेस की ‘न्याय’ योजना को धोखा बताया और कहा कि मोदी सरकार के साढ़े तीन साल के कार्यकाल में हुए विकास से देश में बेहद गरीबों की संख्या 12 करोड़ से घटकर पांच करोड़ रह गई। 
विज्ञापन

2 of 5
राजनाथ सिंह - फोटो : अमर उजाला
सोमवार को पिथौरागढ़ के देव सिंह मैदान में अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा के समर्थन में चुनावी सभा में राजनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस जनता की आंख में धूल झोंककर और भाजपा जनता की आंखों में आंखें डालकर राजनीति करती है। भाजपा ने अर्थव्यवस्था में सुधार किया तो  देश 2014 में ही टॉप टेन देशों में छठे स्थान पर आ गया। 
विज्ञापन

3 of 5
राजनाथ सिंह - फोटो : अमर उजाला
अगले तीन-चार महीनों में पांचवें स्थान पर पहुंच जाएगा। मोदी सरकार ने गरीबों के लिए मकान और शौचालय बनाए। देश के आगे बढ़ने पर सभी को खुशी होनी चाहिए जबकि कांग्रेस को दुख हुआ। गृहमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि होने के साथ ही वीरों की भूमि है। केंद्र में मोदी सरकार आने के बाद उत्तराखंड के विकास में तेजी आई। 

4 of 5
राजनाथ सिंह की रैली में बोलते सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला
विकास के लिए डबल इंजन की सरकार जरूरी है। राजनाथ सिंह ने अटल आयुष्मान योजना पर प्रदेश सरकार की तारीफ की और प्रत्याशी अजय टम्टा के लिए कहा कि उनका कार्यकाल बेदाग रहा है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि देश के लिए शहीद होने वाले सैनिकों के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी की व्यवस्था राज्य सरकार ने की और शहीदों, युद्ध में घायल होने वाले सैनिकों के बच्चों के लिए वॉर मेमोरियल हास्टल देहरादून में खोला। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राजनाथ सिंह की रैली में कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
चीन और नेपाल सीमा पर तैनात अर्द्धसैनिक बलों के जवानों को महंगे सेटेलाइट फोन से बात करनी पड़ती थी। भाजपा सरकार ने जवानों के लिए सस्ती दरों पर काल सेवा उपलब्ध कराई। नैनीसैनी हवाई पट्टी से हवाई सेवा तकनीकी कारणों से बंद है। शीघ्र ही सेवा सुचारू हो जाएगी। भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा ने अपने कार्यकाल में हुए विकास कार्य गिनाए। चुनावी सभा में गृहमंत्री राजनाथ सिंह 24 मिनट, जबकि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत 12 मिनट बोले। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें