उत्तराखंड में मनोज तिवारी की जनसभा
- फोटो : अमर उजाला
तिवारी ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार ने 2014 में जनता से जो भी वादे किए, उन्हें पूरा किया। तिवारी ने केंद्र की उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना, शौचालय योजना, प्रधानमंत्री आवास योजनाओं को गिनाते हुए कहा कि मोदी सरकार ने हमेशा गरीबों, पिछड़ों के हितों को ध्यान में रखा है। तिवारी ने जनता से कहा कि वह कोई नेता नहीं हैं बल्कि इसी धूल मिट्टी से पैदा देश के चौकीदार हैं।