बद्रीनाथ
भौगोलिक स्वरूप: गढ़वाल लोकसभा का समूचा भूभाग पर्वतीय है। इस लिहाज से ये सीट बेहद कठिन और दुरूह मानी जाती है। लोकसभा का एक हिस्सा चमोली जनपद में चीन की सीमा से सटा है तो दूसरा कुमाऊं की सीमा से लगा है। संसदीय सीट की सबसे बड़ी खासियत इसमें शामिल हिंदुओं के दो पवित्र धाम बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम हैं। राज्य के सभी प्रयाग भी इसी चुनाव क्षेत्र की सीमा में आते हैं। बद्रीनाथ, केदारनाथ, थराली, कर्णप्रयाग, रुद्रप्रयाग, नरेंद्रनगर, यमकेश्वर, श्रीनगर, चौबट्टाखाल, लैंसडौन, कोटद्वार, पौड़ी, रामनगर और देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र इस सीट में शामिल हैं।