फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: सेक्टर मजिस्ट्रेट ने बीच सड़क पर मचाया हुड़दंग, संभालने में छूटे पुलिसकर्मियों के पसीने

Sun, 07 Apr 2019 09:17 PM IST
विवेक शुक्ला न्यूज डेस्क/अमर उजाला, गोपेश्वर
विज्ञापन
1 of 6
सेक्टर मजिस्ट्रेट का हंगामा - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर में मंदिर मार्ग पर एक सेक्टर मजिस्ट्रेट ने दो घंटे तक सड़क पर खूब हुड़दंग मचाया। इस दौरान उन्हें संभालने के लिए पुलिसकर्मियों के भी पसीने छूट गए। तस्वीरें देखिए...
विज्ञापन

2 of 6
सेक्टर मजिस्ट्रेट - फोटो : अमर उजाला
रविवार को सुबह लगभग दस बजे भारत सरकार के पर्यवेक्षक संजय जैन गोपेश्वर गांव स्थित पोलिंग बूथ के निरीक्षण के लिए गए थे। इस दौरान गोपीनाथ मंदिर के समीप एक सेक्टर मजिस्ट्रेट जोर-जोर से हो-हल्ला करने लगे। 
 
विज्ञापन

3 of 6
सेक्टर मजिस्ट्रेट का हंगामा - फोटो : अमर उजाला
तेज आवाज सुनकर वहां अधिकारी पहुंचे तो वे गाड़ी से निकलकर तेज आवाज में चिल्लाने लगे। पर्यवेक्षक के साथ गई पुलिस की टीम सेक्टर मजिस्ट्रेट को समझाने में लगी रही, लेकिन वे पुलिस के जवानों से ही उलझ गए। 

4 of 6
सेक्टर मजिस्ट्रेट का हंगामा - फोटो : अमर उजाला
काफी मशक्कत के बाद सेक्टर मजिस्ट्रेट को पुलिस ने करीब दो घंटे तक थाने में बैठाए रखा। थाना पुलिस ने इसकी सूचना जिला निर्वाचन अधिकारी और पुलिस अधीक्षक को भी दे दी है। 
विज्ञापन

5 of 6
स्ट्रांग रूम का निरीक्षण करतेअधिकारी - फोटो : अमर उजाला
गोपेश्वर थाने के थानाध्यक्ष दीपक रावत का कहना है कि वे नशे की हालत में लग रहे थे। इसकी पुष्टि के लिए अधिकारियों ने उनका जिला अस्पताल में मेडिकल भी कराया, लेकिन पूरी हकीकत जांच रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
स्ट्रांग रूम का निरीक्षण कर लौटते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
जिला निर्वाचन अधिकारी स्वाति एस भदौरिया का कहना है कि हुड़दंग करने वाले सेक्टर मजिस्ट्रेट से स्पष्टीकरण मांगा गया है। मामले की जांच रिपोर्ट भी पुलिस से मांगी गई है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें