फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन 2019: देवभूमि में एक तीर से कई निशाने साध गईं मायावती, पढ़िए उनके 10 बड़े बयान

Sun, 07 Apr 2019 10:15 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
1 of 11
रुड़की में मायावती - फोटो : अमर उजाला
हरिद्वार लोकसभा सीट पर वोट बैंक साधने रुड़की पहुंचीं बसपा सुप्रीमो मायावती ने कांग्रेस और भाजपा दोनों को एक साथ निशाने पर लिया। इस दौरान उन्होंने दोनों ही पार्टियों को लेकर कई बड़े बयान दिए। जानिए उनके भाषण के 10 बड़े बयान...
विज्ञापन

2 of 11
रुड़की में मायावती - फोटो : अमर उजाला
1- बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि वर्तमान सरकार ने अंतरिम बजट में राजनीतिक लाभ के लिए हवाहवाई और खोखली चुनावी सौगातें दीं। आरएसएसवादी, पूंजीवादी, संकीर्ण, सांप्रदायिक और जातिवादी भाजपा अपनी गलत नीतियों और कार्यप्रणाली के चलते सत्ता से बाहर चली जाएगी। 
विज्ञापन

3 of 11
रुड़की में मायावती - फोटो : अमर उजाला
2-मायावती ने कांग्रेस और भाजपा के राज में राफेल और बोफोर्स घोटाला होने का आरोप लगाते हुए जनता का ध्यान देश से जुड़ी सुरक्षा की तरफ भी खींचने का प्रयास किया। वहीं उन्होंने अपने भाषण से ट्रिपल कार्ड खेलते हुए गरीब सवर्ण, मुस्लिम व अनुसूचित जाति के वोटरों को लुभाने का प्रयास किया। 

4 of 11
रुड़की में मायावती - फोटो : अमर उजाला
3-उन्होंने कहा कि आजादी के बाद लंबे समय तक कांग्रेस और उसके बाद भाजपा की सरकारें रहीं, लेकिन गरीबों और पिछड़ों के लिए ठोस काम नहीं किए गए। अब मोदी सरकार की जुमलेबाजी और नाटकबाजी काम नहीं आने वाली है। खासतौर से चौकीदारी भी नहीं। 
विज्ञापन

5 of 11
मायावती की रैली में समर्थक - फोटो : अमर उजाला
4-उन्होंने भाजपा सरकार का सबका साथ, सबका विकास, नारे को जुमलेबाजी करार दिया। उन्होंने कहा कि अच्छे दिन दिखाने के वादे के साथ सत्ता में आई मोदी सरकार जमीन पर एक चौथाई काम भी नहीं कर पाई। 
विज्ञापन

6 of 11
मायावती की रैली में समर्थक - फोटो : अमर उजाला
5- उन्होंने कहा कि अमीरों और पूंजीपतियों को बचाने के लिए मोदी ने बस चौकीदारी पर ही ध्यान दिया। मोदी राज में किसान समेत सभी वर्ग दुखी हैं। सरकारी नौकरियों में आरक्षण का कोटा पूरा नहीं किया जा रहा है। निरी संस्थानों में पूंजीपतियों को ही लाभ पहुंचाया गया। 
विज्ञापन

7 of 11
मायावती की रैली में समर्थक - फोटो : अमर उजाला
6- इस दौरान बसपा सुप्रीमो ने सपा के साथ गठबंधन होने के चलते मुस्लिम मतदाताओं को भी रिझाने की कोशिश की। उन्होंने सच्चर कमेटी की सिफारिशों का जिक्र करते हुए कहा कि सरकारों को मुस्लिमों की भी चिंता नहीं है। 

8 of 11
मायावती की रैली में समर्थक - फोटो : अमर उजाला
7- उन्होंने कहा कि मोदी की सरकार में इनका विकास और उत्थान बंद हो गया है। आए दिन जुल्म और ज्यादती चरम पर पहुंचती जा रही है। उन्होंने कहा कि जीएसटी और नोटबंदी लागू करने से मात्र गरीबी और बेरोजगारी ही बढ़ी है। 

9 of 11
मायावती - फोटो : ANI
8- कहा, कांग्रेस ने बोफोर्स तो भाजपा ने राफेल जैसे घोटाले किए हैं। देश के अंदर तो क्या देश की सीमाएं पूरी तरह सुरक्षित नहीं हैं। केंद्र सरकार विपक्षियों को मुंह बंद करने के लिए फर्जी मामलों में फंसाकर उत्पीड़न कर रही है। 

10 of 11
कार्यक्रम स्थल पर मायावती - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
9- मायावती ने मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने राज में देश में जितने भी बड़े पूंजीपति हैं, उन्हें और भी मालामाल किया है। पूंजीपतियों को बचाने के लिए मोदी ने पूरी चौकीदारी की है। भाजपा की अब न ही जुमलेबाजी चलेगी और न ही नाटकबाजी और न ही चौकीदारी। 
विज्ञापन

11 of 11
मायावती की रैली में समर्थक - फोटो : अमर उजाला
10-उन्होंने मोदी के सवर्णों को आरक्षण पर कहा कि दस प्रतिशत से गरीब सवर्णों का उत्थान नहीं होगा। मायावती ने कांग्रेस के घोषणा पत्र में 72 हजार सालाना देने की घोषणा को भी गलत बताया। कहा कि यदि बसपा केंद्र में आती है तो बेहद गरीबों को सरकारी व गैरसरकारी क्षेत्रों में स्थाई रोजगार दिया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें