फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महज 20 मीटर की दूरी पर एक साथ हुई भाजपा-कांग्रेस की जनसभा, मच गया सियासी घमासान, देखिए...

Mon, 08 Apr 2019 04:45 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
20 मीटर की दूरी पर भाजपा-कांग्रेस की जनसभा - फोटो : अमर उजाला
चुनाव प्रचार के लिए सिर्फ दो दिन शेष रहने से सियासी दलों के बीच सियासी हमला तेज हो गया है। देहरादून में रविवार को माजरा में निरंजनपुर से आईएसबीटी को जाने वाली मुख्य सड़क के किनारे भाजपा और कांग्रेस की चुनावी जनसभा में अलग ही नजारा देखने को मिला। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
20 मीटर की दूरी पर भाजपा-कांग्रेस की जनसभा - फोटो : अमर उजाला
मात्र 20 मीटर की दूरी पर दोनों दलों की सभा एक ही समय पर हुई। कांग्रेस के मंच से चौकीदार चोर है, राहुल गांधी, सोनिया गांधी के नारे लग रहे थे। वहीं, दूसरी तरफ भाजपा के मंच से राष्ट्रीय प्रवक्ता शहनवाज हुसैन कांग्रेस पर सियासी वार कर रहे थे। 
विज्ञापन

3 of 6
20 मीटर की दूरी पर भाजपा-कांग्रेस की जनसभा - फोटो : अमर उजाला
रविवार शाम सात बजे भाजपा व कांग्रेस ने चुनावी जनसभाएं की, लेकिन दोनों दलों की जनसभा के बीच का फासला मात्र 20 मीटर था। भाजपा ने राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन की चुनावी सभा आयोजित की थी। वहीं कांग्रेस ने भी हरिद्वार से प्रत्याशी अंबरीष कुमार की सभा आयोजित की थी। 

4 of 6
20 मीटर की दूरी पर भाजपा-कांग्रेस की जनसभा - फोटो : अमर उजाला
शाम 7.30 बजे के बाद ही भाजपा व कांग्रेस के नेता लगभग एक साथ जनसभा में पहुंचे। जनसभा में पहले शाहनवाज हुसैन सामने कांग्रेस के झंडे और मंच देख कर हैरान रह गए। उस समय कांग्रेस के मंच से चौकीदार चोर के नारे लग रहे थे। इस पर उन्होंने कहा कि कांग्रेसी इतना तो ख्याल रखते कि शाहनवाज हुसैन आ रहे हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
20 मीटर की दूरी पर भाजपा-कांग्रेस की जनसभा - फोटो : अमर उजाला
जिन्होंने हुकूमत में रहते हुए आज तक मुसलमानों की चिंता नहीं की, वही चोर शोर मचा रहे हैं। उधर, कांग्रेस प्रत्याशी अंबरीश कुमार ने भी मोदी सरकार जमकर सियासी वार किया। दोनों दल आमने-सामने होने से पुलिस जवान तैनात किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
20 मीटर की दूरी पर भाजपा-कांग्रेस की जनसभा - फोटो : अमर उजाला
हालांकि अंबरीश कुमार की जनसभा जल्दी समाप्त हो गई। इस पर तंज कसते हुए शाहनवाज हुसैन ने कहा कि कांग्रेसी कहां जाने लगे हैं। अभी तो ट्रेलर दिया है, फिल्म शुरू होनी बाकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें