फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्ता संग्राम 2019: नहीं थम रही जुबानी जंग, भगत सिंह कोश्यारी ने हरीश रावत के लिए फिर बोले बड़े बोल

Wed, 03 Apr 2019 08:52 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
भगत सिंह कोश्यारी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
सांसद भगत सिंह कोश्यारी और नैनीताल से कांग्रेस प्रत्याशी हरीश रावत के बीच जुबानी जंग थम नहीं रही है। कोश्यारी ने हरीश रावत को पहले ‘एकलु वानर’ कहा, अब वे उन्हें चुनाव के तुरंत बाद बंदरबाड़े में डालने की बात कर रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत
उन्होंने कहा कि हरीश रावत वो हनुमान हैं, जिन्होंने अपनी ही लंका जला डाली। देहरादून पहुंचे नैनीताल सांसद कोश्यारी ने एक बार फिर हरीश रावत पर निशाना साधा है। कोश्यारी ने रावत को एकलु वानर की संज्ञा देकर जुबानी जंग की शुरुआत की थी। 
विज्ञापन

3 of 5
पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
इसके जवाब में हरीश रावत ने खुद को कांग्रेस का हनुमान और कोश्यारी  को ‘भीगा घुघता’ बताया था। अब कोश्यारी ने फिर हरीश रावत पर तंज कसा है। हरीश रावत के खुद को हनुमान बताने के सवाल पर उन्होंने कहा कि हरीश रावत ऐसे हनुमान हैं, जिन्होंने अपनी ही लंका जला डाली। 

4 of 5
सतपाल महाराज - फोटो : अमर उजाला
पहले सतपाल महाराज फिर विजय बहुगुणा और उसके बाद कई नेताओं को कांग्रेस छोड़ने के लिए मजबूर कर दिया। वे वास्तव में एकलु बंदर हैं। कोश्यारी बोले कि हरीश रावत ने अपने कार्यकाल में कुमाऊं और गढ़वाल में दो बंदरबाड़े बनवाए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
harish rawat
चुनाव खत्म होने के बाद हरीश रावत को एक बंदरबाड़े में डाल देंगे। इससे पहले भी कांग्रेस संगठन ने बाकायदा एक पोस्टर जारी कर पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ‘भगत दा’ को ‘भाग दा’ करार दिया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें