फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव 2019: इस बार नरेंद्र मोदी की लहर में बह जाएंगे सभी राजनीतिक दल- अमर सिंह

Fri, 15 Mar 2019 04:02 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 6
amar singh - फोटो : अमर उजाला
राज्यसभा सांसद और पूर्व सपा नेता अमर सिंह ने कहा कि देश में राष्ट्रवाद की बाढ़ है। जब बाढ़ आती है तो उसमें तिनके और छोटी चीजें प्रवाहित हो जाती हैं।
विज्ञापन

2 of 6
amar singh
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान का नया समर्थक चीन है अमेरिका नहीं। भारत का विरोध करने वाला अमेरिका और अन्य यूरोपीय देश आज भारत के साथ खड़े हैं। ये हमारी कूटनीतिक विजय है। हम चीन के बौद्धिक गुरु हैं। मगर भारतीय उपमहाद्वीप में चीन का आर्थिक और सामरिक मुकाबला करने वाला देश केवल भारत है। विश्व में सबसे युवा फीसदी वाला देश भारत है और प्रबुद्धता और सामयिकता में चीन का प्रतिद्वंदी भी। इसलिए चीन को भारत से ईर्ष्या है।
विज्ञापन

3 of 6
अमर सिंह - फोटो : ANI
अमर सिंह ने कहा कि जो मोदी की कूटनीतिक विफलता बता कर कह रहे हैं कि बालाकोट में वायुसेना ने घास और पेड़ों को गिराया है। अगर ऐसा है तो अंतरराष्ट्रीय टीम को वहां जाने से क्यों रोका गया। हमारे लिए यही काफी है कि वायुसेना ने दुश्मन के घर में घुसकर बमबारी की। अमेरिका पाकिस्तान में घुसकर लादेन को ढेर कर सकता है तो भारत भी आने वाले समय मे मसूद को ढेर कर सकता है।

4 of 6
amar singh - फोटो : PTI
अमर सिहं ने कहा कि सीआरपीएफ जवानों पर फिदायीन हमले के बाद क्या मोदी कार्यवाहक पीएम होने की बात कह कर चूड़ी पहनकर बैठे रहते। शहादत का लाभ सबको मिलता है। राजीव और इंदिरा गांधी की शहादत का लाभ कांग्रेस को मिला है। इस समय पीएम मोदी की लहर है। जैसे गंगा मईया की लहर गोमुख गंगोत्री से निकली है। वैसे ही मोदी की लोकप्रियता के साथ उनके शौर्य और पुरुषत्व की लहर देश में है।
विज्ञापन

5 of 6
अमर सिंह
अमर सिंह ने कहा कि 2019 में मोदी सरकार पूर्ण बहुमत से आएगी। पिछली बार विकास की लहर थी तो इस बार शौर्य और पुरुषत्व की लहर है। जिसमें सभी राजनीतिक दल तिनके की तरह प्रवाहित हो जाएंगे। बता दें कि अमर सिंह आज हरिद्वार पहुंचे जहां उन्होंने मीडिया से बात की। इस दौरान अमर सिंह ने कहा कि महागठबंधन है कहा? प्रियंका प्रतिभाशाली हैं, लेकिन बारिश के पानी के ठहराव के लिए संयंत्र चाहिए और वह संगठन होता है। यहां संगठन कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Amar Singh Interview
उन्होंने मां गंगा से प्रार्थना की कि राष्ट्र सुरक्षित हाथों में रहे और समाज सही दिशा में चले। अजहर मसूद को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी ने छोड़ा कहने पर राहुल को नसीहत देते हुए अमर सिंह ने कहा पहले तहकीकात करो और फिर कुछ बोलो। मैं राहुल का सम्मान करता हूं। लेकिन राहुल और मोदी में प्रधानमंत्री के उपयुक्त कौन है पूछे जाने पर मेरा जवाब नरेंद्र मोदी होगा। इस दौरान अमर सिंह ने चुनाव लड़ने से इंकार किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें