फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lohri 2021: देवभूमि में ऐसे मनाई लोहड़ी, सुंदरी-मुंदरी के गीत पर खूब किया भांगड़ा, तस्वीरें... 

Thu, 14 Jan 2021 12:08 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
देहरादून में लोहड़ी - फोटो : अमर उजाला
लोहड़ी पर सुंदरी-मुंदरिए होए, तेरा कोन विचारा होए... जैसे पारंपरिक गीतों से दून की फिजा गूंज उठी। बुधवार को शहरभर में धूमधाम से लोहड़ी मनाई गई। सूरज ढलने के बाद धीरे-धीरे लोहड़ी जलाना शुरू किया गया। गीत-संगीत, ढोल-नगाड़ों की थाप पर लोगों ने जमकर भंगड़ा किया और गले मिलकर लोहड़ी की बधाई दी। 
विज्ञापन

2 of 5
देहरादून में ऐसे मनाई लोहड़ी - फोटो : अमर उजाला
विभिन्न समाजसेवी संगठनों की ओर से लोहड़ी पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। शहर में जगह-जगह मूंगफली गजक की दुकानें सजी रहीं। लोहड़ी पर बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। महिलाओं ने आओ भंगड़ा पाएं इस बार, फिर गई भंगड़े दी बारी... जैसे पारंपरिक लोहड़ी गीत गाए।
विज्ञापन

3 of 5
देहरादून में ऐसे मनाई लोहड़ी - फोटो : अमर उजाला
लोहड़ी पर श्री श्याम सुंदर मंदिर, पटेलनगर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महिला संकीर्तन ने लोहड़ी के सुंदर गीतों से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। लोहड़ी की परिक्रमा कर भक्तों ने सुख-समृद्धि के साथ ही कोरोना से जल्द मुक्ति की कामना की।

4 of 5
देहरादून में मनाई लोहड़ी - फोटो : अमर उजाला
मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना के बाद भक्तों ने अग्नि में मूंगफली, रेवड़ी, गजक आदि अर्पित की। इस मौके पर गोविंद मोहन, भूपेंद्र चड्डा, गौरव कोहली अवतार मुनियाल, मनोज सूरी, गगन चांदना, कपिल कोहली, विनोद भाटिया, विनोद कपूर आदि मौजूद रहे। उधर, उत्तरांचल पंजाबी महासभा की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
देहरादून में मनाई लोहड़ी - फोटो : अमर उजाला
इसमें राज्य मंत्री व उपमा के प्रदेश मंडल के संरक्षक विश्वास डाबर, मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक हरबंस कपूर, गणेश जोशी और खजान दास ने लोहड़ी जलाकर खुशहाली और विश्व शांति के लिए आराधना की। प्रदेश संगठन मंत्री व गढ़वाल प्रभारी जीएस आनंद ने बताया कि लोहड़ी पर बीते दो दिनों से जरूरतमंदों को मिठाई वितरण की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें