फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल: लॉकडाउन से नैनी झील का पानी हुआ इतना साफ कि दिखने लगी 20 फीट गहराई तक की मछलियां, तस्वीरें...

Fri, 24 Apr 2020 10:33 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड में लॉकडाउन का असर ऐसा हुआ कि नैनीताल की खूबसूरती में चार चांद लग गए। लॉकडाउन की वजह से नैनी झील बहुत साफ-सुथरी हो गई है। इसकी वजह से पानी में 20 फीट नीचे तक की मछलियां साफ दिखने लगी हैं।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
पर्यावरणविद् अजय रावत ने बताया कि लॉकडाउन के कारण नैनीताल में पर्यटकों का आना बंद हो गया है। जिससे वहां प्रदूषण बिल्कुल कम हो गया है। पर्यटकों के न आने और लोगों के घरों से कम निकलने के कारण कूड़ा कचरा भी कम हो रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, नैनीझील में बोटिंग भी बंद है। ऐसे में वहां का पानी काफी साफ होकर चांदी सा चमक रहा है। इस दौरान बारिश होने से भी साफ पानी झील में बढ़ा है। शहर में पिछले साल इन दिनों 10 एमएलडी पानी की सप्लाई होती थी जिसका मुख्य स्रोत नैनी झील ही है।

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
पर्यटक न होने के कारण इन दिनों पानी की सप्लाई आठ एमएलडी हो रही है। इससे झील का जलस्तर बढ़ गया है। पिछले साल इस समय झील का जलस्तर लगभग तीन फीट था। जो वर्तमान में छह फीट हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
पर्यावरणविद् रावत का कहना है कि सबसे ज्यादा फर्क झील की पारदर्शिता पर पड़ा है। जहां केवल सतह से तीन चार फीट नीचे तक ही दिखाई देता था आजकल 20 फीट गहराई तक की मछलियां नजर आने लगी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें