फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lockdown: सड़क पर बिखरे पड़े थे 500 रुपये के कई नोट, कोरोना की दहशत में उठाना तो दूर पास तक नहीं गए लोग

Sun, 19 Apr 2020 06:07 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
देहरादून की धर्मपुर मंडी के पास रविवार सुबह सड़क पर बिखरे नोटों को देखकर लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लेकिन लोगों में कोरोना की इतनी दहशत है कि उन्हें उठाना तो दूर कोई उन नोटों के पास तक नहीं गया। बाद में पुलिस ने ही पैसों को उठाया।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
घटना धर्मपुर मंडी और इनकम टैक्स टावर के बीच की है। वहां सामान खरीदने निकले लोगों को सड़क पर पांच सौ रुपये के चार नोट और एक सौ रुपये का नोट पड़ा दिखाई दिया। किसी ने इस घटना की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी। कुछ देर में वीडियो वायरल भी हो गई।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
सड़क पर पड़े नोटों को लेकर लोगों में खलबली मच गई। लोग बस दूर से देखते ही रहे, लेकिन कोरोना की दहशत के चलते किसी ने भी इन्हें उठाने की हिम्मत नहीं जुटाई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद नोटों को लेकर कई तरह की चर्चाओं का दौर शुरू हो गया।

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
नेहरू कालोनी थाना प्रभारी दिलबर नेगी ने बताया कि पीसीआर में नियुक्त महिला दरोगा ज्योति और चीता मोबाइल 19 भी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई थी। रुपयों की स्थिति देखकर ऐसा लग रहा था कि ये रुपये किसी की जेब से गिर गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
सीसीटीवी कैमरे देखने के बाद भी मालिक के संबंध में स्पष्ट जानकारी नहीं हो पाई। पुलिस ने पहुंचकर करीब 2100 रुपये उठाकर मालखाने में जमा कराए हैं। उन्होंने बताया कि अगर किसी के पैसे गिरे हैं तो वह उसे वापस लेने के लिए नेहरू कॉलोनी थाने में संपर्क कर सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें