कोरोना वायरस के खौफ के बीच उत्तराखंड के रुड़की में किन्नर लोगों की मदद के लिए सामने आए हैं। मुसीबत में फंसे और भूखे-प्यासे लोगों को खाना देकर, जरूरतमंदों को राशन और पैसे देखकर किन्नरों ने नजीर पेश की है। तस्वीरें देखिए ...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
- फोटो : अमर उजाला
रुड़की शहर में घूमकर किन्नर जरूरतमंदों को राशन-पानी उपलब्ध करा रहे हैं। गरीबों के घर पहुंचकर उन्हें राशन के साथ ही पैसों से भी मदद कर रहे हैं। साथ ही अपील कर रहे हैं कि घर पर ही रहकर कोरोना से लड़ने के लिए लॉकडाउन का पालन करें।
विज्ञापन
3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
इसके साथ ही वे गाड़ी से शहर में घूमकर अन्य लोगों को भी लॉकडाउन का पालन करने के लिए जागरुक कर रहे हैं। उन्होंने पेशकश की है कि अगर किसी भी जरूरतमंद को को राशन की जरूरत है तो वह उनसे संपर्क कर सकते हैं।
4 of 6
- फोटो : अमर उजाला
दूसरी तरफ, शहर और देहात में सोशल डिस्टेंसिंग के प्रति अब भी लोग जागरुक नहीं दिख रहे हैं। सुबह दुकानों पर भीड़ उमड़ रही है तो फल और सब्जी की ठेलियों पर बड़ी संख्या में लोग बिना सोशल डिस्टेंसिंग के खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 6
- फोटो : अमर उजाला
ऐसे में पुलिस समय से पहले ही ठेली वालों को घर भेज रही है तो दुकानें भी जल्द ही बंद करवा रही है। पुलिस-प्रशासन लगातार लोगों से सामान खरीदते समय सोशल डिस्टेंसिंग की अपील कर रहा है। किन्नर भी लोगों से हर रोज पुलिस का सहयोग करने के लिए लोगों को जागरुक करने के लिए गली मौहल्लों में घूम रहे हैं।
शहर में लॉकडाउन का पालन न करने और मारपीट के मामले में पुलिस ने 11 लोगों का चालान किया है तो 13 वाहन सीज किए हैं। वहीं, गंगनहर कोतवाली पुलिस ने भी चार लोगों का चालान कर दिया। साथ ही पुलिस ने 11 कार व बाइकों को सीज कर दिया।