तीन दिन बाद हरिद्वार जिले की सीमाएं खुलीं तो गंगा घाटों पर कुछ रौनक दिखाई दी। बता दें कि शनिवार और रविवार को लॉकडाउन व सोमवार को सोमवती अमवस्या के चलते हरिद्वार की सीमाएं सील गई थीं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
- फोटो : amar ujala
मंगलवार को हर की पैड़ी पर गंगा में डुबकी लगाकर पूजा पाठ किया। वहीं लोग अस्थि विसर्जन के लिए भी पहुंचे।
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : amar ujala
प्रशासन की वेबसाइट पर पंजीकरण कराने पर अब एक दिन में सिर्फ 1500 लोगों को ही आने की इजाजत मिलेगी। इसके बाद जिलाधिकारी विशेष परिस्थितियों में केवल पचास लोगों को अनुमति जारी कर सकेंगे।
4 of 5
- फोटो : amar ujala
कोरोना संक्रमण के चलते राज्य सरकार ने शनिवार और रविवार को लॉकडाउन घोषित किया था। हरिद्वार जिला प्रशासन ने शिवरात्रि और सोमवती अमावस्या के मद्देनजर 19 और 20 जुलाई को गंगा स्नान प्रतिबंधित कर दिया था।
इसी के मद्देनजर 18 जुलाई की शाम से सीमाएं सील कर दी गई थी। पुलिस-प्रशासन की सख्ती के चलते काफी वाहनों को बॉर्डर से वापस कर दिया था। डीएम सी. रविशंकर ने बताया कि मंगलवार सुबह से सीमाएं खोल दी गई। इस हफ्ते साप्ताहिक बंदी नहीं होगी।