फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lockdown 3.0: शराब के शौकीनों पर ओलों की मार भी बेअसर, माल रोड पर छाता लेकर डटे रहे लोग, तस्वीरें...

Tue, 05 May 2020 07:41 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल
विज्ञापन
1 of 5
माल रोड पर तेज बारिश और ओले गिरने के बाद भी लोग एक जगह डटे रहे। - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड में लॉकडाउन के बीच शराब के शौकीनों की हिम्मत नहीं टूटी। उन पर अब तेज बारिश और ओलों की मार भी बेअसर होती दिखी। नैनीताल में माल रोड पर तेज बारिश और ओले गिरने के बाद भी लोग एक जगह डटे रहे।

विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
नैनीताल में पूरे दिन शराब खरीदने के लिए माल रोड में लंबी कतारें लगी रहीं। शाम को तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि भी होने लगी। ओलावृष्टि इतनी तेज थी कि छाते भी इसमें कारगर साबित नहीं हो पा रहे थे। इसके बाद भी लोग दुकान के बाहर छाता लेकर खड़े रहे।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
कुछ के पास छाते थे तो कुछ बगैर छाते के भीगते हुए ही लाइन में लगे ही रहे। इतना ही नहीं वहां काफी लंबी कतार लग गई। कतार शराब की दुकान से तल्लीताल रिक्शा स्टेशन तक पहुंच गई। उधर, पुलिस भी वहां व्यवस्था बनाने में छाता लेकर डटी रही।

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
दिन में तेज बारिश और ओलों के गिरने से लोग घर से बाहर नहीं निकले। वहीं शराब के शौकीनों के कदम अपनी जगह से नहीं डिगे। इस दौरान लंबी कतार में लोग घंटों तक इंतजार करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
शाम तक पुलिस निगरानी में शराब की बिक्री पूरे नियमों के साथ की गई। एसडीएम विनोद कुमार और सीओ विजय थापा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। इस दौरान एसओ विजय मेहता, एसआई दिलीप कुमार, एसआई दीपक बिष्ट, एसआई सोनू बाफिला, शिवराज राणा आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें