भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 'फैन' हो गए हैं। आडवाणी ने योगी के बारे में कुछ ऐसा कहा जिसे सुनकर आदित्यनाथ फूले नहीं समाएंगे।
विज्ञापन
2 of 5
लालकृष्ण आडवाणी
- फोटो : amar ujala
भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी बेटी और अन्य रिश्तेदारों के साथ ऋषिकेश में स्वर्गाश्रम स्थित परमार्थ निकेतन पहुंचे। आडवाणी ने आश्रम परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती से मुलाकात की, यहां ऋषि कुमारों ने वैदिक मंत्रोच्चारण से उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
3 of 5
LK Advani
- फोटो : amar ujala
इसी बीच मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत भी आडवाणी से मिलने आश्रम पहुंचे। उन्होंने आडवाणी से करीब 20 मिनट तक बातचीत की। मुलाकात के बाद आडवाणी मीडिया से मुखातिब हुए। उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी का परमार्थ निकेतन से गहरा नाता रहा है। उनकी स्मृति में यहां कुछ पल बिताने आए हैं।
4 of 5
LK Advani
इस दौरान आडवाणी ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफों में पुल बांधे। उन्होंने कहा कि उत्तरप्रदेश में योगी आदित्यनाथ बेहतर कार्य कर रहे हैं, जिसका लाभ प्रदेश की जनता को मिलेगा।
यहां उन्होंने धर्म पत्नी कमला आडवाणी की स्मृति में रुद्राक्ष का पौधा रोपा और आत्मशांति के लिए गंगाघाट पर आयोजित गंगा आरती में शामिल होकर हवन-यज्ञ में आहूति दी।