कोटद्वार शहर से सटे एक गांव में रविवार सुबह घुसे गुलदार ने लोगों को दिन भर दहशत में रखा। डर के मारे लोग घरों में दुबक गए।
विज्ञापन
कॉलोनी में जा घुसा गुलदार
2 of 9
गुलदार को पकड़ते वनकर्मी
- फोटो : Amar Ujala
रविवार सुबह करीब साढ़े सात बजे उत्तर-प्रदेश के जंगलों से होते हुए एक गुलदार कौड़िया, देवीनगर की आबादी से होते हुए काशीरामपुर की शिवालिक नगर कॉलोनी में जा घुसा। यहां गुलदार एक गोशाला में घुसा तो लोगों ने शोर मचाकर उसे भगाया।
विज्ञापन
गुलदार को पकड़ने के लिए बुलाए गए विशेषज्ञ
3 of 9
गुलदार को पकड़ते वनकर्मी
- फोटो : Amar Ujala
सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। लैंसडौन के डीएफओ नितिशमणि त्रिपाठी की अगुवाई में वन विभाग ने गुलदार को पकड़ने, ट्रेंकुलाइज करने के लिए विशेषज्ञ बुलवाए गए।
जाल फाड़कर भागा गुलदार
4 of 9
गुलदार को पकड़ते वनकर्मी
- फोटो : Amar Ujala
करीब सात घंटे तक चले रेस्क्यू अभियान में जैसे ही गुलदार को ट्रेंकुलाइज कर जाल में फंसाने का प्रयास किया गया, गुलदार जाल फाड़कर कैद से निकल भागा।
विज्ञापन
भागते वक्त वनकर्मी पर किया हमला
5 of 9
गुलदार को पकड़ते वनकर्मी
- फोटो : Amar Ujala
भागते वक्त गुलदार ने दो वन कर्मियों को हमलाकर जख्मी कर दिया और एक घर में घुस गया।
विज्ञापन
गोली मारकर मौत के घाट उतारा
6 of 9
गुलदार को मारने के बाद वनकर्मी
- फोटो : Amar Ujala
घर के अंदर परिवार और बच्चों को बचाने के लिए शिकारी ने गुलदार को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। गुलदार के मरने पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
छतों पर खड़ी रही भीड़
7 of 9
गुलदार को पकड़ते वनकर्मी
- फोटो : Amar Ujala
लोग अपनी छतों पर खड़े होकर गुलदार को पकड़े जाते देखते रहे।
तो कई बन जाते शिकार
8 of 9
गुलदार के हमले में घायल वनकर्मी
- फोटो : Amar Ujala
लोगों का कहना था कि गुलदार को गोली न मारी जाती तो वह कई लोगों को अपना शिकार बना लेता।