बालिकाओं में प्रतिभा की कमी नहीं है बस उसे एक मंच चाहिए अपनी प्रतिभा दिखाने का। ऐसी ही एक प्रतिभा की धनी हैं सात साल की गुंजन।
विज्ञापन
2 of 8
gunjan
गुंजन किसी भी तारीख का दिन बता सकती है। सात साल की गुंजन भट्टराई एनमैरी स्कूल में कक्षा एक की छात्रा हैं
विज्ञापन
3 of 8
gunjan
जब देहरादून में आयाजित 'अपराजिता 100 मिलियन स्माइल' कार्यक्रम में मेयर गामा और रेखा आर्य ने उनसे पिछले वर्ष की एक तिथि पूछी तो गुंजन ने उसका जवाब भी झट से दे दिया। इस पर मुख्य अतिथि से लेकर सभी उसे एक टक देखते रह गए।
4 of 8
gunjan
गुंजन एक लिटिल कैलेंडर हैं जो झट से किसी भी वर्ष की तारीख का दिवस बता देती हैं।
विज्ञापन
5 of 8
gunjan
अमर उजाला की ओर से आयोजित कार्यक्रम में जब गुंजन से मेयर गामा ने 31 दिसंबर 2018 की तारीख पूछी तो उन्होंने सोमवार बताया और राज्य मंत्री रेखा आर्य ने 8 मार्च 2018 की तारीख पूछी तो उन्होंने बृहस्पतिवार बताया।
विज्ञापन
6 of 8
gunjan
इसके बाद जब गुंजन के बताए गए जवाब को जांचा गया तो बिल्कुल सही निकला। यह सब देखकर छात्र-छात्राएं हैरान रह गए।
विज्ञापन
7 of 8
gunjan
यही नहीं एक शिक्षिका ने 1961 की एक तारीख का दिन पूछा तो उसका जवाब भी गुंजन ने झट से दे दिया।