फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां शिकार के इंतजार में जंगल से निकलकर घरों की छत पर घूमते रहते हैं गुलदार

Thu, 01 Aug 2019 01:43 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
जंगल से निकलकर हरिद्वार के बिल्केश्वर कॉलोनी में गुलदार पहुंच गया। यह कॉलोनी राजाजी पार्क से सटी हुई है। गुलदार सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। बिल्केश्वर कॉलोनी में अक्सर जंगल क्षेत्र से वन्य जीव आकर घूमते रहते हैं।
 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
पिछले कुछ दिनों से कुत्तों पर गुलदार के हमले की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। कॉलोनी वासियों की मानें तो कॉलोनी के बाहर घूमते हुए जितने भी कुत्ते अथवा जानवर दिखाई देते हैं गुलदार उन पर अक्सर हमला कर देते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
leopard - फोटो : अमर उजाला
पिछले दिनों पूर्व सभासद मदन मोहन पालीवाल अपने पालतू कुत्ते को कॉलोनी में घुमा रहे थे। तब गुलदार ने उनके कुत्ते पर भी हमला कर दिया था। पालीवाल कुत्ते को बचा पाने में बमुश्किल सफल हो पाए थे।
 

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
अब पिछले तीन-चार दिनों से फिर गुलदार की धमक कॉलोनी में पड़ने लगी है। कॉलोनी के रहने वाले लोगों में दहशत है। बताया गया कि बीती रात तो दो गुलदार कॉलोनी की सड़कों पर घूम रहे थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सामान्य तौर पर रात को 12:00 से तड़के 4:00 बजे तक गुलदार घरों की छतों पर घूमते रहते हैं। लोगों ने बताया कि जैसे ही कोई कुत्ता सड़क पर घूमते दिखाई देता है तो गुलदार उन्हें निवाला बना लेते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें