फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधी रात को होटल में घुसा गुलदार, 15 मिनट तक गैलरी में लगाता रहा चक्कर, देखिए फिर क्या हुआ...

Thu, 29 Nov 2018 08:41 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, पौड़ी 
विज्ञापन
1 of 5
leopard in hotel - फोटो : cctv
एक गुलदार आधी रात को अचानक होटल में घुस आया। उसे देखकर वहां सबकी सांसे अटक गई। करीब 15 मिनट तक गुलदार होटल की गैलरी में ही टहलता रहा। इसके बाद क्या हुआ तस्वीरों में देखिए...
विज्ञापन

2 of 5
leopard in hotel - फोटो : cctv
उत्तराखंड में पौड़ी जिले के श्रीनगर के घसिया महादेव स्थित एक होटल में मंगलवार देर रात गुलदार घुस गया। गुलदार होटल की गैलरी में घूम रहा था। लेकिन कुछ देर बाद वह वहां दुबका गया। जब होटल का एक कर्मचारी कमरे से बाहर आया तो गुलदार वहां से भाग गया। 
 
विज्ञापन

3 of 5
leopard in hotel - फोटो : cctv
इस दौरान गुलदार की वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसके बाद से ही होटल में घुसे गुलदार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि गुलदार कुछ देर होटल परिसर में घूमने के बाद गैलरी में ही छिप गया और किसी पर वार नहीं किया। 

 

4 of 5
leopard in hotel - फोटो : cctv
होटल सूत्रों के अनुसार, गुलदार ने किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया। होटल आवासीय बस्ती व राष्ट्रीय राजमार्ग से लगा हुआ है। इसलिए वह यहां आ गया होगा। बस्ती में गुलदार की धमक से लोगों में दहशत बनी हुई है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
leopard in hotel - फोटो : cctv
इसी के चलते लोगों ने प्रशासन ने सुरक्षा की मांग की है। एसडीएम माया दत्त जोशी ने बताया कि गुलदार की धमक के संदर्भ में वन विभाग को सूचित कर दिया गया है। यहां पेट्रोलिंग भी कराई जा रही है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें