फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार साल की मासूम को नोंच-नोंच कर खा गया तेंदुआ, अंतिम संस्कार में पहुंचीं डीएम भी नहीं रोक पाईं आंसू

Wed, 05 Sep 2018 04:45 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, बागेश्वर
विज्ञापन
1 of 5
leopard
तेंदुए का निवाला बनी सालगमगढ़ की चार वर्षीय ज्योति का मंगलवार को गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। मासूम के परिजनों का दर्द और मासूम का शव देख डीएम रंजना राजगुरु भी रो पड़ी। वहां मौजूद सैकड़ों लोगों की आंखें नम थीं। डीएफओ ने तेंदुए को आदमखोर घोषित करने के लिए वन विभाग के उच्च अधिकारियों को पत्र भेजा है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
leopard
बैजनाथ रेंज के सालगमगढ़ गांव के चतुर सिंह परिहार की चार साल की मासूम ज्योति को तेंदुआ सोमवार की रात आंगन से उठा कर ले गया था। ग्रामीणों ने मासूम का शव सोमवार की रात घटनास्थल से डेढ़ सौ मीटर दूर जंगल में बरामद कर लिया था। सूचना पर डीएफओ आरके सिंह, एसडीएम सुंदर सिंह, रेंजर बीएस रमोला, जिला पंचायत सदस्य शिव सिंह बिष्ट, कपकोट के पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, प्रकाश कोहली, लक्ष्मण राम, जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र मेहता देर रात सालगमगढ़ पहुंचे।
विज्ञापन

3 of 5
leopard
मंगलावर को ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार के घर पर निर्णय लिया कि जब तक वन विभाग तेंदुए को आदमखोर घोषित करने के लिए शासन को नहीं लिखता है मासूम का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। लोगों का आक्रोश बढ़ता देख डीएम रंजना राजगुरु, डीएफओ आरके सिंह, विधायक चंदन दास, एसडीएम गरुड़ सुंदर सिंह सालमगढ़ पहुंचे।
 

4 of 5
jyoti
मासूम के घर पहुंचते ही डीएम घटना का हाल सुनकर फफक कर रो पड़ी। जिला पंचायत सदस्य ने वन विभाग की ओर से पीड़ित परिवार को पचास हजार की नकद धनराशि दी। विधायक दास ने वन विभाग की ओर से पीड़ित परिवार को ढाई लाख रुपये का चेक सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
leopard
डीएफओ सिंह, विधायक दास ने कहा ने कहा कि तेंदुए को कुछ दिनों के अंदर आदमखोर घोषित कर दिया जाएगा। जन प्रतिनिधियों, डीएफओ और डीएम के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने मासूम का अंतिम संस्कार किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें