थाना प्रभारी निरीक्षक महेश जोशी ने बताया कि टेकचंद के शरीर पर गुलदार के खाए के निशान मिले हैं। शव पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। गौरतलब है कि टेकचंद परिवार संग बीते रविवार को नीलकंठ दर्शन के लिए आए थे। अपराह्न चार बजे वह सत्यनारायण मंदिर केे समीप जंगल में शौच लिए गए थे, इसके बाद से ही वह लापता थे।