गुलदार जिस तरह से घर के आंगन में घूम रहा था, उसे देखकर सबके होश उड़ गए, देखिए...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
LEOPARD
उत्तरकाशी डुंडा ब्लाक के न्यूगांव में सोमवार सुबह गुलदार की धमक से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर गांव पहुंची वन विभाग की टीम ने ट्रैंक्विलाइजर गन (बेहोश करने वाली बंदूक) से गुलदार को बेहोश कर पिंजरे में कैद कर लिया।
विज्ञापन
3 of 6
LEOPARD
बीते दिनों की इस घटना का ग्रामीणों द्वारा बनाया गया ये वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। हालांकि इस घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
4 of 6
LEOPARD
बताया जा रहा है कि, सुबह करीब आठ बजे एक गुलदार न्यूगांव में बस्ती के बीच घुस गया। गांव के बीच गुलदार को देखकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई। कई ग्रामीणों ने स्वयं को घरों में कैद कर लिया
विज्ञापन
5 of 6
LEOPARD
इस दौरान गुलदार एक घर से दूसरे घर के बीच घूमता रहा। सूचना मिलते ही वन क्षेत्राधिकारी महावीर खरोला के नेतृत्व में वन कर्मियों की टीम गांव पहुंची। उन्होंने गुलदार को बस्ती के निकट गेहूं के खेत में घेर लिया।
इस दौरान देहरादून से ट्रैंक्विलाइजर गन के साथ टीम बुलाई गई। दोपहर दो बजे टीम की मदद से गुलदार को बेहोश कर पिंजरे में कैद किया गया। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।