तेंदुए ने हमला कर दो लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया, जबकि दो को मामूली चोट आई हैं। लोगों ने आनन-फानन में एक होटल में घुसने पर तेंदुए को बंद कर दिया।
विज्ञापन
दिनदहाड़े बाजार में पहुंचा तेंदुआ, देखें तेंदुए का ताडंव
2 of 7
अल्मोड़ा के चौखुटिया में क्रांतिवीर चौराहे के पास बाजार में दिनदहाड़े तेंदुए के आने से लोगों में भगदड़ मच गई। तस्वीरों में देखें तेंदुए का तांडव...
विज्ञापन
दिनदहाड़े बाजार में पहुंचा तेंदुआ, देखें तेंदुए का ताडंव
3 of 7
घायलों का सीएचसी में इलाज कराया गया। तेंदुए को पकड़ने के लिए रेस्क्यू टीम अल्मोड़ा से रवाना हो गई है। शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे एक तेंदुआ बदरीनाथ मार्ग पर स्थित क्रांतिवीर चौराहे के पास बाजार में पहुंच गया।
दिनदहाड़े बाजार में पहुंचा तेंदुआ, देखें तेंदुए का ताडंव
4 of 7
तेंदुए ने सबसे पहले क्वैराली निवासी अंबादत्त झुनेला (70) पर हमला किया और बाद में बाजार में सामान लेने आए शिक्षक चंद्रप्रकाश (30) पर झपट पड़ा। इसके अलावा तेंदुआ होटल मालिक सुरेंद्र रावत और योगेश जोशी पर भी झपटा।
विज्ञापन
दिनदहाड़े बाजार में पहुंचा तेंदुआ, देखें तेंदुए का ताडंव
5 of 7
तेंदुआ आने की सूचना के बाद बाजार में अफरातफरी मच कई। कई दुकानदारों ने अपने शटर बंद कर दिए। बाद में तेंदुआ रावत होटल में घुस गया।
विज्ञापन
दिनदहाड़े बाजार में पहुंचा तेंदुआ, देखें तेंदुए का ताडंव
6 of 7
इस पर लोगों ने दुकान का शटर बंद कर तेंदुए को वहीं बंद कर दिया और सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी। है। अल्मोड़ा वन विभाग की टीम चौखुटिया के लिए रवाना हो गई है।
दिनदहाड़े बाजार में पहुंचा तेंदुआ, देखें तेंदुए का ताडंव
7 of 7
इधर, तेंदुए के हमले में घायल अंबादत्त झुनेला और चंद्रप्रकाश को सीएससी में भर्ती कराया गया है। डॉ. विवेक पंत ने बताया कि अंबादत्त के सिर में 10 टांके आए हैं, जबकि चंद्रप्रकाश के पेट और हाथ में पंजों के गहरे निशान हैं। दोनों की हालत खतरे से बाहर है।