यह घटना शुरू हुई, जब तेंदुए के डर से एक कुत्ता बाथरुम में घुस गया। यह देखकर तेंदुआ भी बाथरुम में जा घुसा, दोनों 8 घंटे तक बाथरुम में बंद रहे। जानिए, फिर क्या हुआ...
2 of 5
dog in bathroom
मामला उत्तराखंड के अल्मोड़ा नगर से करीब आठ किमी दूर रानीखेत मार्ग का है। यहां पर मटेला में आरटीओ कार्यालय के समीप सोमवार तड़के 3.30 बजे कुत्ते का पीछा करते हुए एक तेंदुआ ग्रीन वैली रेस्टोरेंट के बाथरूम में घुस गया।
3 of 5
leopard in bathroom
बाल्टी का पानी गिरने पर भवन स्वामी मौके पर पहुंचा तो देखा बाथरूम में कुत्ता और तेंदुआ घुस गए हैं। उन्होने बाथरूम का दरवाजा बंद कर दिया। सूचना मिलने पर वन कर्मी मौके पर पहुंचे।
4 of 5
leopard
इसके बाद ट्रेंकुलाइज कर तेंदुए को पकड़ा गया। बाथरूम के भीतर साढ़े चार घंटे तक रहने के बावजूद तेंदुए ने कुत्ते को कोई नुकसान नहीं पहुचाया।