कांग्रेस द्वारा विधानसभा चुनाव 2017 के लिए उत्तराखंड में 63 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित करते ही बवाल शुरू हो गया है। जब सहसपुर से आर्येंद्र शर्मा को टिकट नहीं मिला तो प्रदर्शन कर रहे समर्थक ने आत्मदाह की कोशिश कर डाली। समय रहते पुलिस ने उसे रोक लिया।
विज्ञापन
2 of 6
congress
सोमवार को राजधानी देहरादून में सहसपुर विधानसभा सीट पर बवाल मच गया। सहसपुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को टिकट दिया गया है।
विज्ञापन
3 of 6
congress
जिस कारण सहसपुर सीट से दावेदार आर्येंद्र शर्मा के समर्थकों में आक्रोश फूट पड़ा। बड़ी संख्या में कांग्रेस भवन पहुंचने लगे। प्रदर्शन के दौरान आर्येंद समर्थक सलीम ने खुद पर मिट्टी तेल छिड़क कर आत्मदाह का प्रयास किया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सलीम को पकड़ लिया।
4 of 6
congress office dehradun
- फोटो : AnilDogra/AmarUjala
उन्होंने आर्येंद्र शर्मा को टिकट दिए जाने की मांग और बाहरी प्रत्याशी के विरोध में धरना प्रदर्शन किया। यहां सोमवार को आर्येंद्र शर्मा ने समर्थकों ने किशोर उपाध्याय का पुतला जलाया। इस दौरान किशोर वापस जाओ, किशोर टिहरी आओ के नोर लगाए। इसके बाद आर्येंद्र शर्मा के समर्थक धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन
5 of 6
congress office dehradun
- फोटो : AnilDogra/AmarUjala
रविवार को भी कांग्रेस में टिकटों की घोषणा के साथ ही कार्यकर्ताओं का आक्रोश भड़का पहले से ही अपने प्रत्याशी का टिकट कटने की आशंका को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ता तोड़फोड़ कर दी।
congress office dehradun
- फोटो : AnilDogra/AmarUjala
उन्होंने कांग्रेस भवन में लगे मुख्यमंत्री हरीश रावत, कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय के पोस्टर फाड़ दिए। कुर्सी-मेज तोड़ने के साथ ही उन्होंने अन्य चीजों को भी नुकसान पहुंचाया। बाद में अन्य कार्यकर्ताओं के समझाने पर वह शांत हुए।