फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान खान को जान से मारने की धमकी देने वाला कुख्यात लारेंस अब इनके साथ मिलकर फैलाएगा दहशत

Thu, 02 Aug 2018 09:02 AM IST
कुणाल दरगन, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 8
gangster lawrence bishnoi
बॉलीवुड के दबंग सलमान खान को हत्या की धमकी देने से देशभर में सुर्खियों में आए राजस्थान का कुख्यात गैंगस्टर लारेंस विश्वनोई गुट दहशत फैलाने के लिए नया प्लान बना रहा है।
 
विज्ञापन

2 of 8
गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई
गैंगस्टर लारेंस विश्वनोई गुट की कुख्यात सुनील राठी और कुख्यात नीरज बवाना गुट से गठजोड़ होने की बात की जा रही है। ये त्रिगुट अब कई राज्य में दहशत का पर्याय बनने का मंसूबा पाले हुए है।

 
विज्ञापन

3 of 8
Gangster Neeraj Bawana
एक तरह से देखे तो अब राठी और बवाना के गैंग का विस्तार राजस्थान, पंजाब और हरियाणा तक होना तय है। त्रिगुट के गठजोड़ के समीकरण को लेकर एसटीएफ, खुफिया एजेंसियों के भी कान खड़े हो गए हैं। 

 

4 of 8
Munna Bajrangi - फोटो : अमर उजाला
यूपी के माफिया डॉन मुन्ना बजरंगी की बागपत जेल में गोलियों से भूनकर हत्या करने के मुख्य आरोपी कुख्यात सुनील राठी ने पूर्वी उत्तर प्रदेश की तरफ कदम तो पहले बढ़ा ही दिए हैं। वैसे भी इस हत्या के बाद यूपी ही नहीं आसपास के राज्यों में भी अब राठी अपराध जगत का बड़ा नाम बनकर उभरा है।

 
विज्ञापन

5 of 8
सुनील राठी की पुरानी तस्वीर
अभी तक राठी का खौफ उत्तराखंड, वेस्ट यूपी और दिल्ली में था लेकिन अब पूरे उत्तर प्रदेश में राठी का नाम गूंज रहा है। चूंकि मुन्ना बजरंगी अपराध जगत का बड़ा नाम था। लिहाजा उसके कत्ल से राठी की कुख्याती और भी बढ़ना लाजिमी है। 
 
विज्ञापन

6 of 8
गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई
अब नई बात ये सामने आ रही है कि दिल्ली के डॉन नीरज बवाना और कुख्यात राठी ने राजस्थान के गैंगस्टर लारेंस विश्वनोई से हाथ मिला है। ये खुलासा विश्वनोई गैंग के शूटर संपत नेहरा ने हरियाणा पुलिस की पूछताछ में किया है। 

 
विज्ञापन

7 of 8
salman khan and gangster lawrence bishnoi
यह वही संपत है जो सलमान खान की हत्या करने के लिए मुंबई तक रैकी तक कर चुका था। उसे हरियाणा पुलिस ने कुछ दिन पूर्व ही दबोचा है। इस खुलासे से हरियाणा ही नहीं बल्कि कई राज्यों की पुलिस की नींद उड़ना लाजिमी है। 
 
विज्ञापन

8 of 8
पुलिस लाइन में अपने मातहतों की बैठक लेते डीआईजी कुमाऊ रेंज अजय रौतेला। - फोटो : अमर उजाला
माना ये जा रहा है कि ये त्रिगुट कई राज्य में अपना आपराधिक वर्चस्व कायम करना चाहता है। अन्य गैंगों से दो-दो हाथ करने के लिए भी ये त्रिगुट तैयार है। डीआईजी गढ़वाल रेंज अजय रौतेला ने बताया कि इस तरह की जानकारी मीडिया से मिल रही है। इस संबंध में हरियाणा पुलिस से संपर्क कर विस्तृत जानकारी एकत्र की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें