एक सूत्री लंबित मांग को लेकर सचिवालय कूच कर रहे गेस्ट टीचरों को देहरादून पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। लाठीचार्ज में दस से अधिक गेस्ट टीचरों को चोट आई है। लाठीचार्ज और धक्का-मुक्की के दौरान एक दारोगा भी घायल हो गया।
विज्ञापन
2 of 8
lathi charge on guest teacher
- फोटो : AmarUjala
टीचरों को खदेड़ने के दौरान पुलिस ने करीब 30 गेस्ट टीचरों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, लाठीचार्ज से नाराज गेस्ट टीचरों ने आज जेल भरो आंदोलन का एलान किया है।
विज्ञापन
3 of 8
lathi charge on guest teacher
- फोटो : AmarUjala
सुरक्षित भविष्य को लेकर सरकार से कोई ठोस नीति बनाने की मांग कर रहे प्रदेश भर के गेस्ट टीचर हड़ताल पर हैं। मांग पर अमल नहीं होने के कारण नाराजगी जताते हुए उन्होंने मंगलवार को परेड ग्राउंड से सचिवालय कूच किया, लेकिन पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें सचिवालय से पहले ही रोक लिया।
4 of 8
lathi charge on guest teacher
- फोटो : AmarUjala
यहां पुलिस और गेस्ट टीचरों के बीच धक्का-मुक्की के बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। महिला टीचरों को भी दौड़ाकर पीटा गया।
विज्ञापन
5 of 8
lathi charge on guest teacher
- फोटो : AmarUjala
एक बार लाठीचार्ज के बाद कुछ देर बार गेस्ट टीचर फिर एकत्र हुए तो पुलिस ने उन्हें फिर दौड़ाया। इसी बीच कुछ गेस्ट टीचरों को धारा चौकी में ले जाने की सूचना पर बड़ी संख्या में गेस्ट टीचर राजपुर रोड स्थित धारा चौकी के पास पहुंच गए।
विज्ञापन
6 of 8
lathi charge on guest teacher
- फोटो : AmarUjala
टीचरों के यहां पहुंचने से राजपुर रोड पर जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस ने यहां से गेस्ट टीचरों को खदेड़ने का प्रयास किया, इस बीच करीब 30 गेस्ट टीचरों को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
7 of 8
lathi charge on guest teacher
- फोटो : AmarUjala
लाठीचार्ज में ये टीचर घायल
कार्यकारी अध्यक्ष ललित डंगवाल, गोविंद दानू, रघुनाथ सिंह, दुर्गाप्रसाद भट्ट, भूपेंद्र सिंह, संजय नौटियाल, मंगलीराम, दुर्गेश, राहुल पंवार आदि टीचरों के चोटें आई हैं।
देश भक्ति के नारे लगाते हुए हम शांतिपूर्वक सचिवालय कूच कर रहे थे। इसके बावजूद पुलिस ने दो से तीन बार लाठियां बरसाईं। इसके विरोध में हम आज जेल भरो आंदोलन शुरू करेंगे।
-दौलत जगूड़ी, प्रांतीय मीडिया प्रभारी