'इंसाफ की डगर' पर बरपा पुलिस का कहर, देखिए तस्वीरें
Wed, 17 Sep 2014 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
मंगलवार को राजधानी देहरादून में आंदोलन करने सड़क पर उतरे उपनल कर्मचारियों को पुलिस ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा।
'इंसाफ की डगर' पर बरपा पुलिस का कहर, देखिए तस्वीरें
पुलिस ने उपनल कर्मचारियों को जहां देखा वहीं पर जमकर पीटा। सभी तस्वीरें: अनिल डोगरा।
'इंसाफ की डगर' पर बरपा पुलिस का कहर, देखिए तस्वीरें
नियमितीकरण और नौकरी से निकाले गए कर्मचारियों की बहाली की मांग को लेकर कर्मचारियों ने सीएम आवास कूच का ऐलान किया था।
'इंसाफ की डगर' पर बरपा पुलिस का कहर, देखिए तस्वीरें
जिलाधिकारी चंद्रेश यादव ने इसकी मंजूरी नहीं दी फिर भी कर्मचारी सीएम आवास की तरफ निकल पड़े।
'इंसाफ की डगर' पर बरपा पुलिस का कहर, देखिए तस्वीरें
लैंसडौन चौक पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई।
'इंसाफ की डगर' पर बरपा पुलिस का कहर, देखिए तस्वीरें
इसी दौरान किसी प्रदर्शनकारी ने एक दारोगा पर डंडा फेंक दिया जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई।
'इंसाफ की डगर' पर बरपा पुलिस का कहर, देखिए तस्वीरें
दारोगा को डंडा लगते ही पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठियां भांजनी शुरू कर दी।
'इंसाफ की डगर' पर बरपा पुलिस का कहर, देखिए तस्वीरें
पुलिस से बचने के लिए जिसे जिधर जगह मिली उधर ही भागा।
'इंसाफ की डगर' पर बरपा पुलिस का कहर, देखिए तस्वीरें
पुलिस के लाठीचार्ज में करीब 30 कर्मचारी घायल हो गए।
'इंसाफ की डगर' पर बरपा पुलिस का कहर, देखिए तस्वीरें
प्रदर्शन में महिला कर्मचारियों पर भी पुलिसिया कहर टूटा।
'इंसाफ की डगर' पर बरपा पुलिस का कहर, देखिए तस्वीरें
इसी बीच पांच उपनल कर्मचारी पानी की टंकी पर चढ़ गए।
'इंसाफ की डगर' पर बरपा पुलिस का कहर, देखिए तस्वीरें
प्रदर्शनकारियों के टंकी पर चढ़ने की खबर से हड़कंप मच गया। विधायकर गणेश जोशी और हरबंस कपूर भी मौके पर पहुंच गए।
'इंसाफ की डगर' पर बरपा पुलिस का कहर, देखिए तस्वीरें
देर शाम सीएम द्वारा आश्वासन मिलने के बाद ही कर्मी टंकी से नीचे उतरे।