फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मनगरी में अपनी रफ्तार से हवा को मात देते गंगाजल लेकर निकले कांवड़िए, तस्वीरों में देखें

Thu, 09 Aug 2018 08:16 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 13
kanwar - फोटो : amar ujala
अंतिम दौर की तरफ बढ़ रहे कांवड़ मेले में बुधवार को लाखों कांवडियों ने हरकी पैड़ी और आसपास के घाटों से गंगाजल भरने के बाद तेजी के साथ वापसी की। कांवड़ियों को लगातार आना और जाना बना हुआ है। बुधवार को आस्था का ऐसा सैलाब उमड़ा कि व्यवस्था बनाने में पुलिस के पसीने छूट गए।


 
विज्ञापन

2 of 13
kanwar
कई जगह पुलिस और कांवडियों के बीच झड़पें भी होती रही। देर शाम तक शहर में हाईवे से लेकर सभी मार्गों पर कांवड़ियों का ही कब्जा था। कांवडियों की आवाजाही के कारण शहर के लोग अपने घरों में कैद होकर रह गए।बृहस्पतिवार को कांवड़ मेले का अंतिम दिन है। रात करीब दो बजे से जलाभिषेक होने के कारण बुधवार का दिन कांवड़ मेले का सबसे अहम दिन रहा। 
विज्ञापन

3 of 13
kanwar
बुधवार की सुबह से दोपहिया और चौपहिया वाहनों से वापसी का क्रम भी तेज गति से चला। एक अनुमान के अनुसार बुधवार को करीब 25 लाख से ज्यादा कांवडियों ने गंगाजल भरकर अपने गंतव्यों को रवाना हुए। 

4 of 13
kanwar
हरकी पैड़ी समेत उत्तरी हरिद्वार तक और दूसरी तरफ मध्य हरिद्वार तक केवल कांवडिए ही नजर आ रहे थे। बुधवार को हाईवे पूरी तरह से शिवभक्तों के ही हवाले रहा।
विज्ञापन

5 of 13
kanwar
शहर के अंदर कोई चौक ऐसा नहीं बचा था जहां जाम न लगा हो। हाईवे पर जब जामलग गया तो पुलिस को दो दिन से सूनी पड़ कांवड़ पटरी पर भी कांवडियों को उतारना पड़ा।
विज्ञापन

6 of 13
kanwar
अंतिम चरण में प्रशासन को भेल के रास्तों को भी कांवड़ियों के लिए खोलना पड़ा। हरीपुर, सप्तऋषि क्षेत्र, सप्तसरोवर क्षेत्र, श्यामपुर के कुंडी से लेकर कनखल और ज्वालापुर तक हर गली मोहल्ले, गंगा घाट तक पर कांवडियों का कब्जा दिखा। 
 
विज्ञापन

7 of 13
kanwar
व्यवस्था संभालने के लिए अंतिम चरण में जिलाधिकारी दीपक रावत और एसएसपी कृष्ण कुमार वीके सहयोगी अधिकारियों के साथ दिनभर सड़कों पर रहे। दोनों आला अधिकारी जाम खुलवाते भी दिखे।

8 of 13
kanwar
कांवड़ की बढ़ती भीड़ के कारण शंकराचार्य चौक पर कई बार हालात बिगड़ते-बिगड़ते संभले। चारों तरफ से आ रही कांवड़ियों की भीड़ को काबू करने के लिए पुलिसकर्मियों के हाथ-पांव फूल गए। भीड़ के बचने के लिए मिशन रोड होते हुए कनखल चले गए। जबकि दिल्ली जाने वाले कई यात्री घंटों पर शंकराचार्य चौक पर जाम में ही फंसे रहे। 

9 of 13
kanwar
शंकराचार्य चौक से रेलवे स्टेशन, कनखल, रानीपुर मोड़ और हरकी पैड़ी के लिए रास्ता जाता है। वहीं, चौक किनारे ही कांवड़ पटरी पर भारी तादाद में कांवड़िए चल रहे थे।

10 of 13
kanwar
हरकी पैड़ी से जल भरकर आ रहे डाक वाहनों के चलते शंकराचार्य चौक पूरी तरह जाम हो गया। डाम कोठी की तरफ से आ रहे वाहनों को पुलिस ने बैरीकेडिंग लगाकर पुल पर ही रोक दिया। हालांकि बीच में दोपहिया वाहनों को जाने दिया जा रहा था। लेकिन बाद में उन्हें भी पुल पर ही रोका।

11 of 13
kanwar
कांवड़ पटरी से आ रहे कांवड़ियों कहीं से भी निकल रहे थे। लेकिन इसी बीच शंकराचार्य चौक पर अचानक भीड़ बढ़ गई। पैदल यात्रियों के लिए तक सड़क पार करना मुश्किल हो गया।

12 of 13
kanwar
कई कांवड़ियों ने जाम से निजात पाने के लिए मिशन रोड होते हुए कनखल की तरफ जाना शुरू किया। इस बीच पुलिस व्यवस्था बनाए रखने का पूरा प्रयास करती रही।
विज्ञापन

13 of 13
kanwar
बीच में कई बार कांवड़ियों के बीच माहौल बिगड़ने से बचा। लेकिन पुलिस की बैरिकेडिंग के कारण ही हालात काबू होते दिखे। वरना कांवड़ियों का सैलाब शहर के अंदर घुसकर यातायात व्यवस्था को और बाधित कर सकता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें