फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केदारनाथ धाम में लेजर शो को लेकर मच गया 'बवाल', इसके पीछे है ये बड़ी वजह

Thu, 03 May 2018 06:49 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
kedarnath
केदारनाथ में दिखाए जा रहे लेजर शो पर मंदिर समिति ने सवाल खड़े कर दिए हैं। जानिए इसके पीछे की वजह...

 
विज्ञापन

2 of 5
kedarnath
दरअसल, 22 मिनट के लेजर शो में समिति ने केंद्र सरकार द्वारा केदारनाथ में किए पुनर्निर्माण कार्यों के बखान वाले पांच मिनट के हिस्से कट लगाया है। मंदिर समिति के अध्यक्ष ने इस पांच मिनट के हिस्से को काटने के बाद ही शो दिखाने की अनुमति देने की बात कही है। 
विज्ञापन

3 of 5
kedarnath
बदरी-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष और कांग्रेस नेता गणेश गोदियाल ने एक समाचार एजेंसी से बातचीत में शो के इस हिस्से पर आपत्ति जताते हुए कहा कि चाहे बीजेपी हो या कांग्रेस, मंदिर को हम राजनीति का अखाड़ा नहीं बनने देंगे। समिति के अध्यक्ष ने कहा कि यह केदार का दरबार है, इसमें चाहे कोई प्रधानमंत्री हो या राष्ट्रपति, किसी को भी अपने विज्ञापन दिखाने का अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि मंदिर से करोड़ों लोगों की आस्था जुड़ी है।

4 of 5
kedarnath
उन्होंने लेजर शो दिखाने वाली कंपनी को शो के हिस्से को काटने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि जब तक इस हिस्से को हटाया नहीं जाएगा तब तक वे लेजर शो को दिखाने की अनुमति नहीं देंगे। बता दें कि केदारनाथ पुनर्निर्माण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल है। इस साल केंद्र सरकार के निर्देश पर केदारनाथ मंदिर की दीवारों पर शिव की महिमा बताने वाला लेजर शो दिखाया जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
केदारनाथ - फोटो : SELF
इसके लिए पहले काफी जोर-शोर से प्रचार हुआ। इसके साथ ही राजनीतिक विवाद भी शुरू हो गया। विपक्ष ने लेजर शो को शुरू से ही निशाने पर ले लिया था। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी इस मामले में काफी मुखर थे। अब बदरी-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष और कांग्रेस नेता गणेश गोदियाल के सख्त रुख के बाद शो खटाई में पड़ता नजर आ रहा है। उधर, इस आशय की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामले के और गरमाने की आशंका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें