टीएचडीसी बैराज के पास पहाड़ी टूटने से दो मजदूर घायल
- फोटो : अमर उजाला
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से आज देहरादून समेत पौड़ी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, नैनीताल और बागेश्वर जिले के कुछ इलाकों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा अन्य जिलों में भी तेज गर्जन के साथ एक-दो दौर की तेज बारिश होने की संभावना है। आने वाले दिनों की बात करें तो सात अगस्त तक प्रदेशभर में तेज दौर की बारिश होने के आसार हैं।