फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूस्खलन से टूटा मकान, दो महिलाएं और बच्चे घायल, मलबे में दबे कई मवेशियों के रेस्क्यू में जुटी टीम

Sun, 05 Aug 2018 09:55 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चमोली
विज्ञापन
1 of 6
land slide in uttarakhand - फोटो : amar ujala
उत्तराखंड के चमोली कर्णप्रयाग में भूस्खलन से एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया। इसकी चपेट में आने से दो महिलाएं और दो बच्चे घायल हो गए है, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया है। 
विज्ञापन

2 of 6
land slide in uttarakhand - फोटो : amar ujala
 रविवार को सुबह सुनाली गांव (पटवारी क्षेत्र,तहसील कर्णप्रयाग) में भूस्खलन से सोनला -सुनाली मोटर मार्ग बंद हो गया । जबकि यहां भूस्खलन से एक मकान और गोशाला क्षतिगग्रस्त हो गई। इस दौरान बीना देवी (50 वर्ष) पत्नी स्व. कमला लाल और उषा देवी पत्नी दिनेश लाल घायल हो गई। दोनों को उपचार के लिए कर्णप्रयाग अस्पताल ले जाया गया है। इसके अलावा दो बच्चों के भी चोटिल होने की सूचना है। 
विज्ञापन

3 of 6
injured women - फोटो : amar ujala
गोशाला क्षतिग्रस्त होने से तीन गायों की भी मौत हो गई है। पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है। उधर, बद्रीनाथ विधानसभा के अंतर्गत उत्तरों ग्राम सभा के डिडोली तोक में बीती रात को मलबा और पानी लोगों के घरों में जा घुसा।  कई मवेशी भी मलबे के दब गए।  कर्णप्रयाग में गोशाला में 3 पशु दब गये हैं। मौके पर पुलिस बल, एसडीआएफ, राजस्व की टीमें पहुँच चुकी है। रेसक्यू की कार्यवाही जारी है। मौके पर तहसीलदार चमोली व राजस्व कर्णप्रयाग  की टीमें रेसक्यू में जुटी हैं।

4 of 6
Animal death due to landslide - फोटो : amar ujala
 दूसरी ओर जनपद रुद्रप्रयाग राष्ट्रीय राजमार्ग 107 रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड स्थान भीरी बांसवाड़ा के बीच मार्ग यातायात के लिए बंद है। यमुनोत्रीधाम में भी लगातार हो रही बारिश से बरकोट एव जँगलचटटी मे बँद है
विज्ञापन

5 of 6
land slide - फोटो : amar ujala
वहीं बद्रीनाथ विधानसभा के अंतर्गत उत्तरों ग्राम सभा के डिडोली तोक में बीती रात को मलबा और पानी लोगों के घरों  में जा घुसा।  गांव के ऊपर से भारी मात्रा में मलवा आने से  ग्रामीणों के खेत बह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
land slide
जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने सभी से अपील की है कि जिले में प्राकृतिक आपदा की घटनाओं की जानकारी जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र के दूरभाष नम्बर 01372-251437 व 1077 पर दे सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें