फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Landslide In Karnprayag: भारी बारिश ने मचाई तबाही, घरों में घुसा मलबा, सड़कें बंद होने से फंसे वाहन, तस्वीरें

Sun, 07 Aug 2022 05:18 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, कर्णप्रयाग (चमोली)
विज्ञापन
1 of 5
कर्णप्रयाग में भूस्खलन - फोटो : अमर उजाला
शनिवार रात 12 बजे से रविवार सुबह पांच बजे तक हुई भारी बारिश से कर्णप्रयाग नगर में कई जगहों पर भूस्खलन की घटनाएं हुईं। कर्णप्रयाग-रानीखेत रोड़ पर सांकरी में पहाड़ी से आए मलबे में तीन कार दब गई। जबकि कई मकानों में मलबा भर गया। कर्णप्रयाग-रानीखेत रोड़ पर सिमली पुल के पास सडक बंद होने से यहां कई वाहन फंस गए।

सब्जी मंडी से लेकर आईटीआई क्षेत्र तक भी कई मकानों में मलबा भर गया है। लंगासू के पास बदरीनाथ हाईवे पर मलबा आने से सड़क दलदल में तब्दील हो गई। वहीं, कर्णप्रयाग के पास पंचपुलिया में मलबा आने से सड़क बंद हो गई, हालांकि वहां पर मलबा हटाया जा रहा है और जल्द हाईवे खुलने की संभावना है।

कर्णप्रयाग-थराली सड़क पर नलगांव व हरमनी में भी मलबा आया है। कर्णप्रयाग-रानीखेत हाईवे पर क्वोंणी गदेरे के पास मलबा लोगों के घरों में घुस गया। यहां रात को खड़ी एक स्कूटी भी मलबे में दब गई। कर्णप्रयाग-नौटी, कर्णप्रयाग-नैनीसैंण, सिमली-शैलेश्वर सड़कों पर भी मलबा आने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा। 
विज्ञापन

2 of 5
कर्णप्रयाग में भूस्खलन - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड के कई जिलों में बारिश का सिलसिला जारी है। पहाड़ों पर बारिश से आवाजाही मुश्किल हो गई है। बदरीनाथ हाईवे पागल नाला में खतरनाक बना हुआ है।
विज्ञापन

3 of 5
कर्णप्रयाग में भूस्खलन - फोटो : अमर उजाला
वहीं गंगोत्री हाईवे सुक्की नाले के उफान पर आने से पांच जगह बंद हो गया जिसके चलते यहां कई यात्री फंस गए हैं। हाईवे पर मलबे से बार-बार यातायात बाधित हो रहा है। 

4 of 5
कर्णप्रयाग में भूस्खलन से सड़क बंद, वाहनों की लगी कतार। - फोटो : अमर उजाला
बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब जाने वाले तीर्थयात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 

ये भी पढ़ें...हठ लाई मौत!: टूटती रहीं बेटी की सांसें और पत्थर दिल बनी रही मां, सवाल- जिद के आगे क्यों झुका अस्पताल?

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कर्णप्रयाग में भूस्खलन - फोटो : अमर उजाला
मलबे से हाईवे पर हाल ही में निर्मित मोटर पुल को भी खतरा बना हुआ है। एनएचआईडीसीएल के अधिकारियों ने जिला प्रशासन से पीएमजीएसवाई की शिकायत की है। साथ ही शीघ्र मलबा हटवाने का अनुरोध किया है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें