फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल पर ताला लटके देख थाने पहुंचे बच्चे, तो देखिए मकान मालिक ने क्या कर दिया स्कूल का हाल

Tue, 24 Oct 2017 10:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 6
school
सोमवार को स्कूल में बच्चों को ताला लटका मिला तो बच्चों ने थाने पहुंचकर वहीं सड़क पर क्लास लगा दी। इसके बाद मकान मालिक ने ताला तो खोल दिया, लेकिन तस्वीरों में देखिए वहां का क्या हाल कर दिया।
विज्ञापन

2 of 6
school
सोमवार को राजकीय प्राथमिक विद्यालय 23 कुम्हारगढा कनखल में लगा ताला मंगलवार सुबह खुला मिला। मकान मालिक ने पुलिस में शिकायत होने पर विद्यालय की चाबी अधिकारियों को लौटा दी है। हालांकि विद्यालय अंदर से पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। बच्चों की पढ़ाई को लेकर संकट बरकरार है। मंगलवार को बच्चों को राजकीय कन्या हाईस्कूल कनखल में पढ़ाया गया। वहीं, जिलाधिकारी दीपक रावत ने खंड शिक्षा अधिकारी को स्कूल भवन की भूमि अपने कब्जे में रखने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
class - फोटो : amar ujala
राजकीय प्राथमिक विद्यालय 23 कुम्हारगढा कनखल पर मकान मालिक ने दीपावली की छुट्टियों का फायदा उठाकर अपना ताला जड़ दिया था। साथ ही नगर निगम की ओर से स्कूल की बिल्डिंग के जीर्णोद्धार का नोटिस भी चस्पा करवा दिया था। सोमवार को प्रधानाध्यापिका उषा रावत समेत विद्यालय के बच्चों ने कनखल थाने में धरना देकर वहीं पढ़ाई की थी।

4 of 6
school
प्रधानाध्यापिका ने कनखल थाने में शिकायत की कि मकान मालिक की ओर से किसी भी तरह की जानकारी दिए बगैर कब्जा किया गया है। मंगलवार को मकान मालिक बैकफुट पर आ गया और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को मकान की चाबी सौंप दी। हालांकि विद्यालय पूरी तरह अंदर से क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। छत समेत अन्य कमरों में भी तोड़फोड़ की गई। अब विद्यालय की हालत ऐसी हो गई है कि वहां पढ़ाई तो दूर बैठने तक की जगह नहीं है। तोड़फोड़ का मलबा विद्यालय के अंदर ही पड़ा है।
विज्ञापन

5 of 6
class
हालांकि मंगलवार को विद्यालय में मिड डे मील बनाया गया और बच्चों को भोजन माताओं ने एमडीएम परोसा। मंगलवार को शिक्षा विभाग ने आनन-फानन में पास में स्थित राजकीय कन्या विद्यालय कनखल में बच्चों के लिए एक कमरा खुलवाकर वहां पढ़ाई करवाई।  कन्या विद्यालय में एक ही कमरा दिया गया है और प्राथमिक विद्यालय में कक्षा एक से पांच तक 83 बच्चे हैं। सवाल उठ रहा है कि आखिर छोटे से एक कमरे में 83 बच्चे कैसे पढ़ सकेंगे और कब तक। शिक्षा विभाग की ओर से अभी तक  बच्चों के भविष्य को लेकर कोई खासी योजना तैयार नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
school
मंगलवार को राजकीय प्राथमिक विद्यालय 23 कुम्हारगढा के 42 बच्चे स्कूल पहुंचे। अधिकांश बच्चे स्कूल में ताला लगे होने से नहीं पहुंचे। बच्चों के लिए मिड डे मील के लिए प्राथमिक विद्यालय में ही आना पड़ा। भोजन भी बच्चों ने टूटे स्कूल में ही किया। स्कूल में बैठने तक की जगह नहीं थी। कई मुसीबतों के बीच बच्चों ने मंगलवार को भोजन किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें